scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

रिश्ते में धर्म की दीवार ने डाली फूट! सेलेब्स की टूटी शादी, लव स्टोरी का हुआ 'द एंड'

सेलेब्स के ब्रेकअप
  • 1/12

सोशल मीडिया पर इन दिनों हिमांशी खुराना के खुलासे ने सनसनी मचा रखी है. उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर धर्म बदलने की कोशिश का आरोप लगाया.
 

Photo: Instagram @asimansifan
 

सेलेब्स के ब्रेकअप
  • 2/12

हिमांशी के मुताबिक, उनके ब्रेकअप के दूसरे कारणों में से ये धर्म भी एक वजह बना. इंटरनेट पर आसिम-हिमांशी का वार-पलटवार जारी है. आसिम ने धर्म परिवर्तन के आरोपों पर खुद को क्लीन चिट दी है.
 

Photo: Instagram @asimansifan
 

हिमांशी
  • 3/12

एक्टर ने सबूत तक दिखाने की बात कही है. तो हिमांशी भी पीछे नहीं रहीं. उन्होंने इशारों में आसिम के द्वारा की गई हिंसा और बाकी अंदरुनी चीजों को रिवील करने की धमकी दी.


Photo: Instagram @asimansifan
 

Advertisement
सेलेब्स के ब्रेकअप
  • 4/12

धर्म को लेकर छिड़े विवाद के बीच यूजर्स भी कौन सही, कौन गलत को लेकर कंफ्यूज हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं धर्म को लेकर हुए ब्रेकअप का ये पहला किस्सा नहीं है.
 

Photo: Instagram @asimansifan
 

सेलेब्स के ब्रेकअप
  • 5/12

गौहर खान और कुशाल टंडन एक वक्त स्टार कपल थे. ब्रेकअप के वक्त कुशाल ने गौहर पर आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने को कहा था.
 

Photo: Instagram @gauaharkushal

सेलेब्स के ब्रेकअप
  • 6/12

कुशाल के मुताबिक, उनका रिश्ता धार्मिक मतभेदों के कारण टूटा. गौहर चाहती थीं वो इस्लाम अपनाएं लेकिन एक्टर इसके लिए राजी नहीं हुए.


Photo: Instagram @gauaharkushal

सेलेब्स के ब्रेकअप
  • 7/12

सिंगर सुनिधि चौहान की 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी की थी. हालांकि उनके परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. उन्होंने सुनिधि से सारे रिश्ते नाते तोड़ लिए थे.
 

Photo: Instagram @sunidhichauhan5
 

सेलेब्स के ब्रेकअप
  • 8/12

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच धार्मिक मतभेद हुए. नतीजा ये रहा कि महज 1 साल के अंदर उनकी शादी टूट गई थी.
 

Photo: Instagram @sunidhichauhan5
 

सेलेब्स के ब्रेकअप
  • 9/12

सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक के रिश्ते में भी धर्म की दीवार आड़े आई थी. अमाल के मुताबिक, उनकी गर्लफ्रेंड के परिवार को उनके मुस्लिम बैकग्राउंड से दिक्कत थी. इसलिए उनका 5 साल का रिश्ता टूटा.
 

Photo: Instagram @amaal_mallik
 

Advertisement
सेलेब्स के ब्रेकअप
  • 10/12

विंदू दारा सिंह की पहली शादी एक्ट्रेस फराह नाज संग हुई थी. उनके पिता ने इंटरफेथ मैरिज के खिलाफ बेटे को आगाह किया था. मगर विंदू नहीं माने.
 

Photo: Instagram @vindusingh

सेलेब्स के ब्रेकअप
  • 11/12

विंदू ने एक इंटरव्यू में खुद कबूला कि उनकी शादी धार्मिक मतभेदों के चलते टूटी थी. अचानक से उनकी शादी में चीजें बदलने लगी थीं.


Photo: Instagram @vindusingh

सेलेब्स के ब्रेकअप
  • 12/12

बिग बॉस 14 के हिट कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया का जब ब्रेकअप हुआ तो अटकलें उड़ीं कि धर्म इसकी वजह है. हालांकि दोनों ने इससे इनकार किया.
 

Photo: Instagram @pavitrapunia

Advertisement
Advertisement