scorecardresearch
 

बॉयफ्रेंड ने इस्लाम कुबूल करने पर किया मजबूर! एक्ट्रेस का आरोप, भाई बोला- दुख हुआ...

हिमांशी खुराना ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. आसिम के भाई उमर रियाज ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि बिना पक्ष सुने आरोप लगाना गलत है और आसिम एक शानदार इंसान हैं.

Advertisement
X
हिमांशी पर भड़के उमर रियाज (Photo: Social Media)
हिमांशी पर भड़के उमर रियाज (Photo: Social Media)

कुछ महीने पहले हिमांशी खुराना ने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर कई गंभीर आरोप लगाए. पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा कि आसिम संग ब्रेकअप का कारण रिवील किया. हिमांशी ने कहा कि आसिम ने घरवालों के कहने पर उनसे धर्म परिवर्तन के लिए कहना शुरू कर दिया था. हिमांशी के दावे के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स दो हिस्सों में बंट गए. कई लोगों ने हिमांशी को ट्रोल किया, तो कुछ ने आसिम के खिलाफ बोला. 

अब इस मुद्दे पर आसिम के भाई उमर रियाज ने चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि उमर ने भाई के बचाव में क्या कहा. 

हिमांशी पर बोले उमर 
ईटाइम्स संग बातचीत में उमर ने कहा कि यह पूरा मामला इसलिए ज्यादा दुखद था, क्योंकि लोगों ने आसिम का पक्ष सुने बिना ही उन पर आरोप लगाना और उन्हें नीचा दिखाना शुरू कर दिया. उमर ने कहा कि आसिम आमतौर पर अपने आसपास के हर विवाद का जवाब नहीं देते, लेकिन कई बार चुप रहना भारी पड़ जाता है. 

उमर ने कहा कि चुप रहने से कई बार लोग यह मान लेते हैं कि उनके बारे में जो कहा जा रहा है, वो सब सच है. इस बार जो हुआ, वो बेहद दुखद था.इससे लगता है कि शायद अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं करना चाहिए था.

Advertisement

उमर ने ये भी सवाल उठाया कि किसी रिश्ते के सिर्फ मुश्किल या बुरे पल ही सार्वजनिक बहस का हिस्सा क्यों बन जाते हैं. उन्होंने कहा कि हर रिश्ते में अलग-अलग दौर आते हैं और अगर दिक्कतें रही होंगी, तो अच्छे पल भी जरूर रहे होंगे. उमर ने कहा कि “हर किसी के साथ मुश्किल वक्त आता है, लेकिन रिश्ते में अच्छे पल भी होते होंगे. उनके बारे में क्यों नहीं बात करते? आसिम एक शानदार इंसान हैं और लोग उनसे प्यार करते हैं.“

4 साल चला रिश्ता 
आसिम और हिमांशी की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी. हिमांशी उस सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में आई थीं और उस वक्त वो अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड चो से सगाई की हुई थीं. शो के दौरान आसिम को हिमांशी से प्यार हो गया और उनकी केमिस्ट्री उस सीजन की सबसे चर्चित रिलेशनशिप्स में से एक बन गई.

बिग बॉस 13 के बाद भी दोनों डेटिंग करते रहे और लगभग चार साल तक साथ रहे. चार साल बाद जब दोनों ने ब्रेकअप का ऐलान किया, तो उनके फैन्स शॉक्ड रह गए. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement