scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

तलाक के बाद सोहेल खान को नहीं छोड़ पाईं सीमा, ससुराल से कायम रिश्ता रिश्ता, बोलीं- चाकू घोंप दूं?

तलाक पर बोलीं सीमा
  • 1/9

सोहेल खान और सीमा सजदेह 15 मार्च 1998 को शादी के बंधन में बंधे थे. करीब 25 साल एक-दूसरे के साथ रहने के बाद 2022 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. तलाक के बाद भी सीमा और सोहेल अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों अपने बेटों की अच्छे से को-पेरेंटिंग कर रहे हैं.
 

तलाक पर बोलीं सीमा
  • 2/9

सीमा और सोहेल को साथ देखकर कई बार लोग उन्हें ट्रोल करते हैं. यूजर्स को लगता है कि तलाक लेकर दोनों साथ होने का दिखावा क्यों कर रहे हैं. अब सीमा ने ट्रोलिंग और सोहेल संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. 

तलाक पर बोलीं सीमा
  • 3/9

सीमा से पूछा गया कि पुणे की एक वेडिंग में आप सोहेल और अरबाज के साथ दिखी थीं. आपको ट्रोल किया. कई लोगों ने तारीफ भी की. फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में सीमा ने कहा कि कई लोगों को लगता है कि हम तलाक के बाद एक हो गए हैं. 

Advertisement
तलाक पर बोलीं सीमा
  • 4/9

वो कहती हैं कि मुझे समझ नहीं आता है कि जब भी मैं और सोहेल साथ होते हैं, तो लोग इतनी बातें क्यों बनाते हैं. मैंने उस इंसान से शादी की है. मैं 20 साल उनके साथ रही हूं.  
 

तलाक पर बोलीं सीमा
  • 5/9

'मेरे दो बच्चे हैं. वो मेरे बच्चों के पिता हैं. हम हमेशा परिवार रहेंगे. यही मेरी जिंदगी का सच है. मुझे समझ नहीं आता कि लोग इस बात को समझते क्यों नहीं हैं.' 
 

तलाक पर बोलीं सीमा
  • 6/9

सीमा कहती हैं कि लोग ऐसा मान बैठे हैं कि तलाक के बाद आपको दुश्मन बन जाना चाहिए. कोई भी तलाक अच्छा नहीं होता है. हर कोई दर्दनाक फेज से गुजरता है. हमारे दो बच्चे हैं और हमें पसंद हो ना हो, लेकिन हमें बच्चों के लिए जिंदगीभर परिवार की तरह साथ रहना होगा. 
 

तलाक पर बोलीं सीमा
  • 7/9

'मुझे ये सुनकर बहुत अजीब लगता है जब लोग कहते हैं कि इनका तलाक हो गया है. फिर भी ये साथ हैं और एक-दूसरे के साथ कितने अच्छे से रहे रहे हैं. मुझे क्या करना चाहिए, उन्हें चाकू घोंप दूं.'

तलाक पर बोलीं सीमा
  • 8/9

सीमा ने कहा कि मैं और सोहेल बहुत खूबसूरती से अपने बेटों की परवरिश कर रहे हों. सोहेल हमेशा उनके पिता रहेंगे और मैं मां. उस फैमिली में मेरी शादी हुई है. मैंने उस परिवार के साथ 25 साल बिताए हैं. वो हमेशा मेरा परिवार रहेगा.

तलाक पर बोलीं सीमा
  • 9/9

वो कहती हैं कि मुझे नहीं पता कि लोग इसे किस तरह से देखते हैं. तलाक हो गया इसका मतलब नहीं है कि आप परिवार से अलग हो जाओ. सबसे रिश्ता खत्म कर दो. ऐसा तो नहीं होता है. मैं इस तरह की नहीं हूं और ना ही ऐसे जिंदगी जीती हूं. सीमा ने साफ कर दिया कि तलाक के बाद भी खान परिवार संग उनका रिश्ता कायम है. 
 

All Photo: Instagram @seemakiransajdeh/Social Media

Advertisement
Advertisement
Advertisement