निक्की तंबोली और अरबाज पटेल टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल हैं. दोनों कई सालों से डेट कर रहे हैं. उनका रिश्ता टॉप ऑफ द टाउन रहता है.
पिछले दिनों उनके अलग होने की खबरें आई थीं. बाद में मालूम पड़ा कि दोनों ने ये सब पब्लिसिटी के लिए किया था. ये सब गाने का प्रमोशन था.
कपल ने कहा कि उनका प्यार अभी भी बरकरार है. वो एक दूसरे के साथ हैं. फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने रिश्ते और लोगों के कमेंट्स पर बात की.
एक यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट किया था कि निक्की के बोल्ड फोटोशूट अरबाज कैसे झेलते हैं? इस शख्स को अरबाज ने करारा जवाब दिया.
अरबाज ने कहा- बोल्ड फोटोशूट कराना निक्की की पर्सनल लाइफ है. वो काफी समय से काम कर रही है. ऐसे शूट करा रही है. ये उसका फैसला है.
जब मैं निक्की की लाइफ में नहीं था, तबसे उसके फोटोज और वीडियोज बोल्ड होते हैं. सोशल मीडिया सबका अलग होता है.
अरबाज को बीच में निक्की को काटते हुए कहा- ''कहते हैं इंडस्ट्री मेल डोमिनेटिंग है. अरबाज ने भी हाल ही में शर्ट उतारकर शूट कराया था.''
''इसमें उसके ऐब्स दिख रहे थे. तो क्या लड़कों को ही सब फ्लॉन्ट करने का अधिकार है? क्यों लड़कियां अपने ऐब्स नहीं दिखा सकती? वो रिवील नहीं कर सकतीं?''
''अरबाज ने ऊपर के पूरे कपड़े उतारे हैं, तो उसे कोई कुछ नहीं कह रहा. लेकिन मैंने तब भी कुछ तो पहना हुआ था. लोग इतने दोगले क्यों हैं?''
निक्की और अरबाज अलग धर्म से हैं. अक्सर दोनों को उनके मजहब के नाम पर ट्रोल किया जाता है. हालांकि कपल का कहना है उनके रिश्ते में धर्म की दीवार नहीं है.
All Photos: Instagram @nikki_tamboli