अनिल धीरूभाई अंबानी (Anil Dhirubhai Ambani) एक भारतीय व्यवसायी हैं. वह रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष थे, जिसे जुलाई 2006 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से अलग होने के बाद बनाया गया था. वह रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर और रिलायंस कम्युनिकेशंस सहित कई सूचीबद्ध निगमों का नेतृत्व करते हैं कभी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति रहे अंबानी ने फरवरी 2020 में यूके की एक अदालत के सामने घोषणा की कि उनकी कुल संपत्ति शून्य है और वह दिवालिया हो चुके हैं. अनिल के बड़े भाई मुकेश अंबानी ने उन्हें दिवालिया होने से बचाया था.
उन्होंने 2004 और 2006 के बीच एक स्वतंत्र सांसद के रूप में उत्तर प्रदेश से भारत की संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के सदस्य रहे हैं (Anil Ambani former MP Rajya Sabha).
अनिल अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन के छोटे बेटे हैं (Anil Ambani Parents). उनका जन्म 4 जून 1059 को मुंबई में हुआ था (Anil Ambani Born). उन्होंने किशनचंद चेलाराम कॉलेज से विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1983 में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की (Anil Ambani Education).
उन्होंने 1991 में अभिनेत्री टीना मुनीम (Tina Munim) से शादी की (Anil Ambani Wife) है और उनके दो बेटे हैं, जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी (Anil Ambani Son). उनकी बड़ी बहू का नाम कृशा शाह है (Anil Ambani Daughter in Law).
अनिल अंबानी को रिलायंस समूह के दूरसंचार, मनोरंजन, वित्तीय सेवाओं, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर मिला था. अंबानी को भारत के सबसे बड़े आईपीओ, रिलायंस पावर का भी श्रेय दिया जाता है. 2005 में अंबानी ने फिल्म प्रसंस्करण, उत्पादन, प्रदर्शनी और डिजिटल सिनेमा में रुचि रखने वाली कंपनी एडलैब्स फिल्म्स में बहुमत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के साथ मनोरंजन उद्योग में अपनी शुरुआत की. 2009 में कंपनी का नाम बदलकर रिलायंस मीडियावर्क्स कर दिया गया (Anil Ambani Reliance Company).
रिलायंस ADA समूह (Reliance ADA Group) के गठन के बाद से संयुक्त समूह बाजार पूंजीकरण में 90% की गिरावट आई, जिसके बाद अंबानी के पिछले 100 वर्षों में शेयर सबसे तेजी से गिरे (Anil Ambani Share Declining). 2019 की शुरुआत में, मुंबई की एक अदालत ने स्वीडिश गियर निर्माता एरिक्सन को रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communication) का भुगतान न करने के लिए अंबानी को आपराधिक अवमानना के तहत अदालत ने उन्हें एक महीने का समय दिया. महीने के अंत में, अंबानी को उनके बड़े भाई, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने जमानत दिलाई थी (Anil Ambani Bailed).
फरवरी 2020 में, अनिल अंबानी 3 चीनी बैंकों के साथ कानूनी लड़ाई में भी फंस गए थे (Anil Ambani with Chinese Banks). उन्हें अदालत ने 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर अलग रखने के लिए कहा था, जिसके कारण उन्हें खुद को दीवालिया घोषित करना पड़ा. विवाद अभी भी जारी है और ब्रिटेन की अदालत ने उसे 3 चीनी बैंकों को 716 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है. अक्टूबर 2021 में अनिल अंबानी का नाम उनके भाई मुकेश के साथ पेंडोरा पेपर्स में आया था (Anil Ambani Pandora Papers).
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े दो मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्जशीट दाखिल की है. रिलायंस कम्युनिकेशन से जुड़े मामले में एजेंसी ने कथित अपराध की रकम ₹40,185 करोड़ आंकी है और ₹8,078 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं. वहीं रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मामले में NHAI प्रोजेक्ट्स के फंड से ₹187 करोड़ के कथित डायवर्जन का आरोप है. दोनों मामलों में पूर्व अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है.
सीबीआई ने ईपीएफओ को हुए 1800 करोड़ रुपये के एक नुकसान के मामले में अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के ऊपर केस दर्ज किया है. हालांकि, अनिल अंबानी ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है और कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है.
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की शिकायत के आधार पर CBI ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड और अनिल अंबानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. शिकायत में RCL से जुड़े कथित अनियमित लेनदेन और फंड डायवर्जन के कारण EPFO को 1,816.22 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आरोप है.
Anil Ambani के करीबी रहे सतीश सेठ को बीते शुक्रवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट किया गया था और दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है.
ईडी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से जुड़े 114.98 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अनिल अंबानी के करीबी सतीश सेठ और गौतम दोशी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है.
श्लोका और राधिका की खूबसूरती-स्टाइल पर खूब हेडलाइन्स भी बनती हैं. पर क्या आप अंबानी परिवार की तीसरी बहू से मिले हैं.
सुप्रीम कोर्ट में अनिल अंबानी से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले की सुनवाई हुई. CBI और ED ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की. कोर्ट ने रिपोर्ट रिकॉर्ड पर लेते हुए अगली सुनवाई 8 मई तय की. सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल उठे, जबकि एजेंसियों ने कहा कि रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है.
सुनवाई के दौरान खुद ED ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की. ईडी के वकील ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा, 'हमारी अब तक की पूछताछ और जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.'
रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) के बैंक खातों को 'धोखाधड़ी' घोषित करने के खिलाफ अनिल अंबानी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब बैंकों को खातों के फ्रॉड वर्गीकरण की अनुमति मिल गई है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के बाद उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया.
Anil Ambani Reliance Power: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी का शेयर छह साल पहले 99 फीसदी तक टूट गया था, लेकिन ये अब गदर मचाता नजर आ रहा है और बुधवार को इसमें 13 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.
India's Five Most Expensive Houses: भारत में सबसे ज्यादा अरबपतियों का ठिकाना मुंबई है और यहां उनके घर भी सुर्खियों में रहते हैं. फिर बात चाहे मुकेश अंबानी के एंटीलिया की हो या फिर गौतम सिंघानिया के जेके हाउस की.
ED ने रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस से जुड़े मामले में 581.65 करोड़ की 31 संपत्तियां अटैच की हैं. यह कार्रवाई अनिल अंबानी समूह से जुड़े बैंक फ्रॉड और FEMA जांच के तहत की गई है. पढ़ें पूरी कहानी.
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मुंबई और हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की. करीब 15 टीमें जांच में जुटी हैं और कंपनी के अधिकारियों से जुड़े स्थानों की तलाशी ली जा रही है. पढ़ें इस छापेमारी की पूरी कहानी.
Reliance Power से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मुंबई और हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की. जांच में बैंक फ्रॉड और अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है.
दिल्ली के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय में उद्योगपति अनिल अंबानी मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के तहत पूछताछ के लिए पहुंचे. ईडी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सन्दर्भ में उन्हें समन भेजा था. इसकी जांच सख्ती से जारी है और ईडी द्वारा अनिल अंबानी से संबंधित सभी जरूरी कागजात और जानकारी जुटाए जा रहे हैं.
Anil Ambani Abode House: अनिल अंबानी के मुंबई वाले आलीशान घर एबोड (Abode) को अस्थायी रूप से अटैच किया गया गया है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई करते हुए ये एक्शन लिया है. ये एबोड हाउस देश के सबसे महंगे घरों में शामिल है.
यह कार्रवाई अनिल अंबानी की ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई है. इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई गई है.
बिजनेमैन मुकेश अंबानी की मां और रिलायंस इंडस्ट्रीज फैमिली की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी ने अपना 92वां जन्मदिन नाथद्वारा में मनाया.
24 दिसंबर 2025 को जस्टिस मिलिंद जाधव की बेंच ने अंतरिम राहत देते हुए कहा था कि RBI के निर्देशों के तहत होने वाले फॉरेंसिक ऑडिट को वैधानिक ऑडिट के मानकों पर खरा उतरना चाहिए. अब डिवीजन बेंच के इस फैसले के बाद बैंकों की फ्रॉड कार्रवाई का रास्ता फिर से साफ हो गया है.
Anil Ambani को कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने नया समन भेजा है, तो वहीं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एफिडेविट फाइल करते हुए अदालत को भरोसा दिलाया है कि वे बिना इजाजत के देश छोड़कर नहीं जाएंगे.