मुकेश अंबानी की बड़ी और छोटी बहू श्लोका और राधिका लाइमलाइट में रहती हैं. श्लोका और राधिका दोनों ही कैमरे के सामने आकर अपना गहर प्रभाव छोड़ती हैं.
श्लोका और राधिका की खूबसूरती-स्टाइल पर खूब हेडलाइन्स भी बनती हैं. पर क्या आप अंबानी परिवार की तीसरी बहू से मिले हैं.
अंबानी परिवार की तीसरी बहू खूबसूरती-स्टाइल में श्लोका और राधिका से कम नहीं है. हम बात कर रहे हैं कृषा शाह की.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृषा एक सोशल वर्कर और बिजनेसवुमेन हैं. वो 'डिस्को' नाम की एक सोशल नेटवर्क कंपनी की सह-संस्थापक और सीईओ हैं.
अनिल और टीना अंबानी की बहू ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सामाजिक नीति और विकास में डिग्री हासिल की है. उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल इकोनॉमी में भी डिग्री ली हुई है.
5 मई को कृषा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. कृषा के जन्मदिन पर टीना अंबानी ने बहू के लिए प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है. वो लिखती हैं कि दुनिया के प्रति आपका नज़रिया आपकी तरह ही खूबसूरत है. जन्मदिन मुबारक हो कृषा आपको ढेर सारी खुशियां मिलें. जोश, निडरता और प्रतिबद्धता बनाए रखें, बहुत सारा प्यार.
कृषा, राधिका और श्लोका की तरह लाइमलाइट में नहीं रहती हैं. लेकिन अपने नेक कामों से लोगों का दिल जरूर जीतती हैं.
All Photos: Instagram @tinaambaniofficial