scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

महल से कम नहीं... देश के सबसे महंगे ये 5 घर, दो में रहती है अंबानी फैमिली

देश के सबसे महंगे घर मुंबई में
  • 1/6

भारत में अरबपतियों की तादाद बढ़ रही और सबसे ज्यादा रईस के घर मुंबई में स्थित हैं. इन रईसों की दौलत को लेकर जितनी चर्चा होती है, उतने ही सुर्खियों में इनके आलीशान घर भी रहते हैं, जो किसी राजमहल से कम नहीं है. ऐसे ही पांच सबसे महंगे घरों की बात करें, तो इनमें से दो में अंबानी फैमिली रहती है.
 

पहला- एंटीलिया
  • 2/6

पहला- एंटीलिया
देश के सबसे महंगे घरों की बात करें, तो इस लिस्ट में देश के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी का घर एक नंबर पर है. जी हां, मुंबई एंटीलिया (Antilia) अनुमानित 15000 करोड़ रुपये बताई जाती है. ये एक 27 मंजिला आलीशान इमारत है, जिसमें मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं. एक से एक लग्जरी सुविधाओं से लैस एंटीलिया हाउस में 6 फ्लोर तो सिर्फ अंबानी फैमिली की लग्जरी गाड़ियों को पार्क करने के लिए हैं. इसे शिकागो के मशहूर आर्किटेक्ट विल और पर्किन्स ने डिजाइन किया था. इसमें 3 हेलीपैड, 80 सीटों वाला मूवी थिएटर, जिम समेत अन्य एक से बढ़कर एक सुविधाएं हैं. 

दूसरा- जे के हाउस
  • 3/6

दूसरा- जे के हाउस
भारत से दूसरे सबसे महंगे घट की बात करें, तो रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया का जेके हाउस आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये देश की सबसे ऊंची निजी बिल्डिंग मानी जाती है, जो 30 मंजिला इमारत है. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,000 करोड़ रुपये है और इसमें स्विमिंग पूल, स्पा, हेलीपैड और जिम समेत अन्य लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं.

Advertisement
तीसरा- एबोड
  • 4/6

तीसरा- एबोड
देश के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर भी अंबानी फैमिली का नाम आता है. मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी का घर एबोड 17 मंजिला इमारत है और इसमें हैलीपैड से लेकर स्पा, जिम समेत अन्य 7-स्टार सुविधाएं मौजूद हैं. Abode House की अनुमानित कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये बताई जाती है. 

चौथा- लिंकन हाउस
  • 5/6

चौथा- लिंकन हाउस
भारत में सबसे महंगे घरों में देश में वैक्सीन किंग कहे जाने वाला साइरस पूनावाला का घर भी शामिल हैं. साइरस पूनावाला का लिंकन हाउस भी मुंबई में ही स्थित है. इसकी कीमत करीब 750 करोड़ रुपये है. पहले ये प्रॉपर्टी अमेरिका की थी और कॉन्सुलेट हाउस के तौर पर इस्तेमाल होती थी. साइरस पूनावाला ने 2015 में इसे खरीदा था. लिंकन हाउस 2 एकड़ में फैला है.

पांचवां- गुलिता हाउस
  • 6/6

पांचवां- गुलिता हाउस
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी मुंबई स्थित गुलिता में अपने पति आनंद पीरामल और बच्चों के साथ रहती हैं. Gulita House भी देश के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में शामिल है. दिग्गज उद्योगपति और मुकेश अंबानी के समधी आनंद पीरामल और उनकी पत्नी स्वाति पीरामल ने Isha Ambani-Anand Piramal को ये घर शादी के तोहफे के तौर पर दिया था. 5 मंजिला इस घर की कीमत करीब 450 करोड़ रुपये है और वर्ली मुंबई में स्थित ये आलीशान घर 5,00,000 स्क्वायर फीट में फैला है.

Advertisement
Advertisement