scorecardresearch
 

सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, बोले- अभी और आराम की जरूरत

अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी गई है, जिसके कारण वो सोशल मीडिया से थोड़े समय के लिए दूर रहेंगे. अब बिग बी करीब तीन दिनों बाद वापस लौट आए हैं. अपनी वापसी पर उन्होंने आखिर क्या कहा?

Advertisement
X
सोशल मीडिया पर लौटे अमिताभ बच्चन (Photo: ITGD)
सोशल मीडिया पर लौटे अमिताभ बच्चन (Photo: ITGD)

हर दिन टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अमिताभ बच्चन आजकल थोड़ा आराम कर रहे हैं. उन्होंने कुछ ही दिन पहले कहा था कि वो सोशल मीडिया से दूर रहेंगे, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और रिकवर होने की सलाह दी है. इस बात से उनके कई फैंस चिंता में आ गए थे. मगर अब बिग बी वापस सोशल मीडिया पर लौट आए हैं.

रिकवरी की राह पर बिग बी

सोशल मीडिया पर ब्रेक की घोषणा के तुरंत अगले ही दिन अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग से वापसी की, हालांकि उन्होंने अपने नए पोस्ट में साफ कहा है कि उन्हें अभी और आराम की जरूरत है. वो लिखते हैं कि अभी और आराम की जरूरत है. खुद को इस स्थिति के हिसाब से ढाल रहे हैं और इंसानी शरीर की अपनी अलग खासियतों के बारे में सोच रहे हैं.

साथ ही कुछ घंटों पहले एक्टर ने X पर भी 'चलो' लिखकर फैंस को राहत की सांस दिलाई है. 

'सदी के महानायक' को क्या हुआ था

अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से माफी मांगी थी. उन्होंने लिखा था- क्षमा प्रार्थी हूं, कुछ दिनों के लिए आराम और संवरने का समय निकालने को कहा गया है, सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूं. उन्होंने अपने फैन्स को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए भी बताया था कि उन्हें सख्त आराम और रिकवरी की सलाह दी गई है. अमिताभ ने लिखा था- मुझे सख्त आराम और रिकवर करने के लिए कहा गया है, इसलिए ज्यादा बातचीत नहीं कर पाऊंगा.

Advertisement

घुटने में लगी थी चोट

अमिताभ बच्चन की तबीयत को लेकर चिंता उस वक्त बढ़ी थी, जब उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर बताया था कि शूटिंग के दौरान उनका घुटना चोटिल हो गया था. उन्होंने बताया था कि एक दिन पहले शूटिंग के दौरान वो फिसलकर गिर गए थे.

अमिताभ ने शो के दौरान कहा था- आमतौर पर मैं अपने मोनोलॉग स्टेज के बीच में खड़े होकर बोलता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट आई है. कल मैं शूटिंग के दौरान फिसल गया था, और उसके कारण मेरा घुटना चोटिल हो गया है. हालांकि, उन्होंने उस वक्त चोट को ज्यादा गंभीर नहीं बताया था. अभी अमिताभ ने ये साफ नहीं किया है कि डॉक्टरों की तरफ से आराम की सलाह उनकी इसी घुटने की चोट से जुड़ी है या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement