अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) एक अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से अभिनय करियर की शुरुआत की (Akshay Khanna Debut). उन्हें दो फिल्मफेयर पुरस्कार, तीन स्क्रीन पुरस्कार और दो आईफा पुरस्कार मिले हैं (Akshay Khanna Awards).
उनके फिल्मों में बॉर्डर (1997), ताल (1999), दिल चाहता है (2001), हमराज़ (2002), हंगामा (2003), हलचुल (2004), 36 चाइना टाउन (2006), रेस (2008), तीस मार खान (2010), नो प्रॉब्लम, दहेक, दीवानगी, गांधी, माई फादर, आक्रोश, गली गली चोर है, ढिशूम, मॉम, इत्तेफाक, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, धारा 375, सब कुशल मंगल, हंगामा 2 और दृश्यम 2 शामिल है (Akshay Khanna Movies).
अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई में हुआ था (Akshay Khanna Age). वह अभिनेता और राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के छोटे बेटे हैं. उनकी मां गीतांजलि तलेयारखान एक पारसी थीं (Akshay Khanna Parents). अभिनेता राहुल खन्ना (Rahul Khanna) उनके बड़े भाई हैं (Akshay Khanna Brother).
उन्होंने बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने लॉरेंस स्कूल, लवडेल, ऊटी से 11वीं और 12वीं की. उन्होंने मुंबई के किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की (Akshay Khanna Education).
फराह खान ने हाल ही में उस समय के बारे में बात की जब अक्षय खन्ना इतने 'चिड़चिड़े' हो गए थे कि उन्होंने लगभग उनके गानों की कोरियोग्राफी करना ही छोड़ दिया था.
फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें जयदीप अहलावत क्राइम ब्रांच ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे. जयदीप ने साफ किया कि उनका किरदार अक्षय का रिप्लेसमेंट नहीं है.
सेलिब्रेशन के मौके पर इस प्यारी कल्ट क्लासिक की यादों को ताजा करने पूरी स्टारकास्ट साथ आई. आमिर, सैफ और डिंपल कपाड़िया को साथ देखकर फैन्स का मन खुश हो गया.
अक्षय खन्ना ने महाकाली फिल्म में गुरु शुक्राचार्य का प्रभावशाली रोल निभाया है, जो उनकी पिछली हिट फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद उनकी वापसी को दर्शाता है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और अक्षय के रौद्र अवतार ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है.
अक्षय खन्ना 'धुरंधर' के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. वह प्रशांत वर्मा द्वारा बनाए और लिखे गए आने वाले प्रोजेक्ट 'महाकाली' में शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं. सेट से उनका नया लुक वायरल हुआ है.
अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म महाकाली का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें एक्टर ने असुर गुरु शुक्राचार्य का दमदार रोल प्ले किया है. उनके काम की तारीफ हो रही है.
Mahakali: डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की अपकमिंग फिल्म 'महाकाली' इस समय सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाते नजर आएंगे. तो आइए जानते हैं कि कौन थे गुरु शुक्राचार्य, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है.
Mahakali: 24 अगस्त को रिलीज हुए महाकाली के टीजर में अक्षय खन्ना गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी देवताओं और असुरों के संघर्ष के साथ रक्तबीज और मां काली के बीच हुए युद्ध पर आधारित है. तो आइए जानते हैं कि कौन था रक्तबीज.
सोचिए, एक ऐसी जंग जिसमें आपका दुश्मन मरने के बाद भी खत्म नहीं होता. आपने उसे मार दिया, जीत का जश्न मनाया और तभी पता चलता है कि कहीं युद्धभूमि के पीछे एक ऐसा ऋषि मौजूद है, जो मृत योद्धा को फिर से जिंदा कर सकता है.
करण जौहर की 'कॉफी विद करण 9' की कथित तौर पर गेस्ट लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गई. जिसमें आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना सहित कई सितारों की कतार शामिल होने वाली है.
बोनी कपूर ने अपनी बेटी अंशुला कपूर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसमें अक्षय खन्ना को भी देखा गया. अक्षय खन्ना की यह उपस्थिति फैन्स के लिए एक सरप्राइज थी, क्योंकि वे आमतौर पर पब्लिक इवेंट में कम ही नजर आते हैं.
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. ट्रेलर रिलीज के बाद से इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी लेकिन क्या ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतर पाई है? पढ़िए रिव्यू
सनी देओल ने 'इक्का' के साथ OTT पर डेब्यू कर लिया, फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस बीच एक्टर का लुक को लेकर रिएक्शन वायरल हो रहा है.
अक्षय खन्ना ने धुरंधर पार्ट 1 से अपने करियर का पीक देखा. फिल्म में उन्हें हीरो से भी ज्यादा प्यार मिला, मगर एक्टर ने इस सक्सेस का असर खुद पर नहीं होने दिया. इसका खुलासा फिल्म इक्का बनाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा ने किया, जिनकी नई फिल्म में अक्षय दिखने वाले हैं.
सनी देओल और अक्षय खन्ना, सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की नेटफ्लिक्स फिल्म 'इक्का' में लीड रोल में हैं. इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट अब तय हो गई है. यह फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
करीब 33 साल बाद सनी देओल काला कोट पहने कोर्ट में नजर आएंगे. उनकी नई फिल्म इक्का का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें वो और अक्षय खन्ना 'बीस्ट मोड' में नजर आए हैं. इस सस्पेंस-ड्रामा फिल्म में काफी कुछ छिपा है, जो थोड़ी दिलचस्पी पैदा कर रहा है.
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने 19 दिनों में वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर सफलता का नया इतिहास रचा है. 'धुरंधर' की सुनामी रुकने का नाम नहीं ले रही है. खास मौके पर आदित्य धर ने एक पोस्ट के जरिए फिल्म की आलोचना करने वाले ध्रुव राठी को जवाब दिया है.
धुरंधर फिल्म में शामिल 65 साल पुरानी कव्वाली 'न तो कारवां की तलाश है' ने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया है. यह कव्वाली 1960 की फिल्म 'बरसात की रात' की है, जिसे रोशन ने संगीतबद्ध किया था और जिसमें मन्ना डे, मोहम्मद रफी, आशा भोंसले जैसे महान गायकों ने आवाज दी थी.
सुपरहिट फिल्म छावा में मुगल सम्राट औरंगजेब का किरदार पहले रणदीप हुड्डा को ऑफर हुआ था. लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने से इनकार कर दिया था. अब उन्होंने फिल्म ठुकराने की वजह बताई है.
विनोद खन्ना के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. ब्लैडर कैंसर के चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. अब एक्टर की दूसरी पत्नी ने उनके आखिरी दिनों के बारे में कुछ खुलासे किए हैं.
विनोद खन्ना अपने पीक पर एक्टिंग की दुनिया छोड़कर ओशो के आश्रम में माली का काम करने लगे थे, जहां वो अपने स्पिरिचुअल जर्नी पर फोकस कर रहे थे. अब उनकी दूसरी पत्नी ने एक्टर की स्पिरिचुअल जर्नी पर राज खोला है.