05 Jan 2026
Photo: Screengrab
बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं. दोनों ने वहीं नए साल का जश्न भी मनाया था.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb
अभिषेक-ऐश्वर्या वहां अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंचे. हाल ही में कपल के कुछ नए फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. दोनों को एक फैन के साथ देखा गया है.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb
अभिषेक और ऐश्वर्या ने फैन के साथ पोज दिए. दोनों इस दौरान काफी खुश नजर आए. एक्टर ने एक बड़ी सी स्माइल के साथ कैमरा पर पोज दिए. वहीं उनकी पत्नी ने कैमरा पकड़ा हुआ था.
Photo: Instagram @royalblacklimoofficial
इसके अलावा ऐश्वर्या का भी वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने फैंस को न्यू ईयर की बधाई दे रही हैं. एक्ट्रेस अपने प्यार भरे अंदाज में विश करती नजर आईं.
Video: Instgram @aishwarya_rai_superstar
अभिषेक और ऐश्वर्या इससे पहले भी फैन के साथ स्पॉट हो चुके हैं. दोनों इस दौरान सिर पर टोपी और जैकेट पहने दिखाई दिए थे. ये फोटो भी न्यूयॉर्क में क्लिक हुई है.
Photo: Instagram @diehardfanaishwaryarai_arb
फैंस अभिषेक और ऐश्वर्या की इन झलकियों को पाकर काफी खुश नजर आए हैं. दोनों को एकसाथ छुट्टियां मनाते देखकर उनका दिल काफी खुश हुआ.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें कुछ वक्त पहले काफी सुर्खियों में थी. लेकिन फिर अभिषेक ने उन्हें महज अफवाह बताकर खारिज किया और अपनी नाराजगी भी जताई.
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb