scorecardresearch
 

Smartphone Hack हो गया है? बैटरी तेजी से खत्म होने से लकेर ये 10 साइन्स दिखें तो तुरंत करें ये काम

अगर आपका स्मार्टफोन हैक हो चुका है तो कुछ साइन्स दिखेंगे. इन दिनों स्कैमर्स एक फाइल भेज कर आपके फोन में मैलवेयर और कीलॉगर इंस्‍टॉल कर सकते हैं. यानी, हजारों किलोमीटर दूर बैठ कर हैकर आपके फोन को यूज कर सकता है.

Advertisement
X
स्मार्टफोन हैक हो जाता है तो पता कैसे चलता है?
स्मार्टफोन हैक हो जाता है तो पता कैसे चलता है?

स्कैमर्स हर दिन आपके स्मार्टफोन में पहुंच बनाने की हरसंभव कोशिश करते हैं. क्योंकि आपके फोन में बैंक अकाउंट, UPI, फोटो, वॉट्सऐप चैट, ईमेल, सोशल मीडिया और ऑफिस का काम, सब कुछ इसी में होता है. ऐसे में अगर फोन हैक हो जाए तो नुकसान सिर्फ डेटा का नहीं, बल्कि पैसों और पहचान का भी हो सकता है. फोन में जब भी कोई कीलॉगर या मैलवेयर आता है तो लगातार आपके फोन से रिमोटली वो स्कैमर्स के साथ कनेक्टेड रहता है. 

बैक कैमरा हो या फ्रंट कैमरा, वो लगातार आपकी वीडियोज रिकॉर्ड करके रिमोटली स्कैमर को भेजता है. इतना ही नहीं, आस पास कौन क्या बात कर रहा है ये सबकुछ रिकॉर्ड हो रहा होता है. फोन पर आप क्या लिख रहे हैं वो सबकुछ स्क्रीन रिकॉर्डिंग से स्कैमर्स को पता चलता है. चूंकि ये तमाम लॉग आपका फोन लगातार स्कैमर को भेज रहा है, इसलिए फोन में कुछ साइन्स दिखने शुरू हो जाते हैं. ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में हैकिंग, स्कैम और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाते हैं.  

यह भी पढ़ें: हैकिंग का नया तरीका: प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक! AI से कराई जा रही है हैकिंग, ChatGPT में आया लॉकडाउन मोड

अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में हैक हुआ फोन कुछ संकेत यानी साइन्स पहले ही देने लगता है. अगर समय रहते इन साइन्स को पहचान लिया जाए तो बड़ा नुकसान होने से बचा जा सकता है. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि फोन के बिहेवियर में अचानक आए बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

Advertisement

1. बैटरी पहले से बहुत तेजी से खत्म होने लगे

अगर आपने फोन इस्तेमाल करने का तरीका नहीं बदला है, फिर भी बैटरी पहले से काफी तेजी से खत्म होने लगी है, तो यह एक चेतावनी हो सकती है. कई तरह के मैलवेयर और स्पाइवेयर बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते हैं. इससे बैटरी तेजी से खत्म होती है. हालांकि, सिर्फ बैटरी ड्रेन होने का मतलब हमेशा हैक होना नहीं होता. बैटरी पुरानी होने या किसी खराब ऐप की वजह से भी ऐसा हो सकता है. 

2. फोन बिना इस्तेमाल किए भी गर्म रहने लगे

अगर आपका फोन टेबल पर रखा है और फिर भी वह गर्म हो रहा है, तो इसकी जांच करनी चाहिए. बैकग्राउंड में चल रही संदिग्ध एक्टिविटी प्रोसेसर पर दबाव डाल सकती है. 

3. ऐसे ऐप दिखें जिन्हें आपने कभी इंस्टॉल नहीं किया

फोन में अगर कोई नया ऐप दिखे जिसे आपने डाउनलोड नहीं किया, तो उसे हल्के में न लें. कई बार मालवेयर खुद को सिस्टम ऐप जैसा नाम देकर छिपाने की कोशिश करता है. 

यह भी पढ़ें: कौन सुन रहा है आपकी कॉल और पढ़ रहा है आपके मैसेज? ये हैं फोन हैकिंग के संकेत

4. बिना वजह OTP आने लगें

अगर अचानक किसी बैंक, ईमेल या सोशल मीडिया अकाउंट के OTP आने लगें, जबकि आपने लॉगिन की कोशिश ही नहीं की, तो हो सकता है कोई आपके अकाउंट में घुसने की कोशिश कर रहा हो. ऐसे OTP किसी के साथ शेयर न करें और तुरंत पासवर्ड बदल दें. 

Advertisement

5. इंटरनेट डेटा अचानक ज्यादा खत्म होने लगे

क्या आपका मोबाइल डेटा पहले से कहीं ज्यादा खर्च हो रहा है? अगर हां, तो Settings में जाकर देखें कि कौन-सा ऐप सबसे ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहा है. कई बार मालवेयर आपके फोन का डेटा चोरी करके इंटरनेट के जरिए बाहर भेजता रहता है. 

6. बार-बार पॉप-अप विज्ञापन आने लगें

अगर ब्राउजर बंद होने के बाद भी स्क्रीन पर बार-बार विज्ञापन या अजीब पॉप-अप दिखाई दें, तो यह एडवेयर का संकेत हो सकता है. ऐसे में किसी भी पॉप-अप पर क्लिक न करें. 

7. कैमरा या माइक्रोफोन अपने आप चालू हो जाए

अगर कैमरा या माइक्रोफोन का इंडिकेटर बिना वजह दिखाई दे या आपको लगे कि कोई ऐप आपकी जानकारी के बिना कैमरा इस्तेमाल कर रहा है, तो तुरंत ऐप परमिशन जांचें. यह गंभीर संकेत हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: Anthropic के Claude ने हैक कर दिया गूगल क्रोम, AI ने खुद लिखा हैकिंग कोड, लोग हैरान

8. दोस्तों को आपके नंबर से अजीब मैसेज जाएं

अगर आपके दोस्त कहें कि उन्हें आपके नंबर से लिंक, मैसेज या कॉल आई है जबकि आपने कुछ नहीं भेजा, तो आपका अकाउंट या फोन खतरे में हो सकता है. 

9. फोन अचानक बहुत स्लो हो जाए

Advertisement

अगर फोन बार-बार हैंग हो, ऐप अपने आप बंद हों या बिना वजह रीस्टार्ट होने लगे, तो इसकी वजह बैकग्राउंड में चल रहा मालवेयर भी हो सकता है. 

10. बैंक या सोशल मीडिया अकाउंट में अजीब एक्टिविटी दिखे

अगर बैंक से ट्रांजैक्शन का मैसेज आए, सोशल मीडिया पर लॉगिन अलर्ट मिले या पासवर्ड अपने आप बदल जाए, तो तुरंत कार्रवाई करें. यह सिर्फ फोन नहीं, आपके ऑनलाइन अकाउंट के साथ भी छेड़छाड़ का संकेत हो सकता है. 

अगर इनमें से कोई संकेत दिखे तो क्या करें?

सबसे पहले इंटरनेट बंद करें और किसी भी संदिग्ध ऐप को हटाएं. फोन का सिस्टम अपडेट करें और Play Store या App Store के अलावा कहीं से ऐप डाउनलोड न करें. अपने ईमेल, बैंक और सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड किसी दूसरे भरोसेमंद डिवाइस से बदलें. जहां मुमकिन हो, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू करें. अगर फिर भी समस्या बनी रहे, तो जरूरी डेटा का बैकअप लेकर फोन को फैक्ट्री रीसेट करना सबसे सुरक्षित तरीका हो सकता है. 

याद रखें, इन साइन्स में से एक-दो दिखने का मतलब यह नहीं कि आपका फोन निश्चित रूप से हैक हो चुका है. लेकिन अगर कई साइन्स एक साथ दिखाई दें, तो उन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. समय पर जांच और सही कदम उठाने से आपका डेटा और पैसा दोनों सुरक्षित रह सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement