scorecardresearch
 

10 लाख का हीरा चुरा ले गया चूहा, ज्वैलरी शॉप का यह VIDEO कर देगा हैरान

कर्नाटक के तुमकुरु में एक ज्वेलरी शॉप से 10 लाख रुपये के हीरे और सोने के गहने गायब हो गए. चोरी का शक होने पर CCTV खंगाला गया तो चोर कोई इंसान नहीं, बल्कि एक चूहा निकला. बाद में उसके बिल से सारे गहने बरामद कर लिए गए.

Advertisement
X
चूहे ने चुराए हीरे और सोने के गहने. (Photo- ITG)
चूहे ने चुराए हीरे और सोने के गहने. (Photo- ITG)

कर्नाटक के तुमकुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक ज्वेलरी शॉप से करीब 10 लाख रुपये के हीरे और सोने के गहने रातोंरात गायब हो गए. शुरुआत में दुकान मालिक को लगा कि किसी चोर ने वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन जब CCTV फुटेज देखी गई तो असली 'चोर' को देखकर सभी दंग रह गए. फुटेज में एक चूहा गहनों को घसीटकर ले जाता हुआ दिखाई दिया.

यह घटना तुमकुरु शहर के कैलटेक्स सर्किल के पास स्थित विश्वास ज्वेलरी शॉप की है. अगले दिन जब कर्मचारी दुकान पहुंचे तो करीब 50 ग्राम वजन के कई कीमती गहने गायब थे. इनमें हीरे जड़ी अंगूठियां, सोने के हार और अन्य आभूषण शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई.

हैरानी की बात यह थी कि दुकान का शटर पूरी तरह सुरक्षित था और जबरन घुसने या चोरी के कोई निशान नहीं मिले. ऐसे में कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत करने से पहले दुकान के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली.

CCTV में दिखा चूहे ने चुराए गहने

CCTV फुटेज में जो दिखा, उसने सभी को चौंका दिया. वीडियो में एक चूहा एक-एक कर हीरे और सोने के गहनों को अपने मुंह से घसीटते हुए ले जाता नजर आया. चूहा बड़ी सफाई से गहनों को दुकान के एक कोने की ओर ले गया और वहां से गायब हो गया.

Advertisement

चूहे के बिल से बरामद हुए गहने

फुटेज के आधार पर कर्मचारियों ने चूहे के आने-जाने का रास्ता तलाशा. जांच करते हुए उन्हें उसका बिल मिल गया. जब बिल की सावधानी से खुदाई की गई तो अंदर से गायब हुए सभी गहने बरामद हो गए. इनमें 10 अंगूठियां और तीन नेकलेस भी शामिल थे.

इस अनोखी घटना के बाद ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली, क्योंकि करीब 10 लाख रुपये के सभी गहने सुरक्षित मिल गए. अब इस पूरी घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं बता रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement