निया शर्मा टेलीविजन की बोल्ड और लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. निया अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक से लोगों के होश उड़ाना जानती हैं.
इन दिनों वो मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं.
इंस्टाग्राम फोटोज के जरिए उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह को सॉफ्ट लॉन्च किया है. इसके बाद उनके रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी है.
एक तस्वीर में दोनों साथ में ड्रिंक्स एंजॉय करते दिखे, जबकि दूसरी में सिकंदर निया का हाथ थामे हुए नजर आए.
एक और फोटो में दोनों को मालदीव के रिसॉर्ट स्टाफ के साथ पोज देते हुए देखा गया, जहां वे छुट्टियां मना रहे थे.
इन क्यूट पलों के साथ निया ने बीच से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर कीं. सफेद कट-आउट स्विमसूट में वो समंदर किनारे आराम करती और रिसॉर्ट में साइकिल राइड का आनंद लेती दिखीं.
सिकंदर सिंह के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन माना जाता है कि उनके एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कुछ कनेक्शन हैं.
इस साल की शुरुआत में सिकंदर ने प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी की फिल्म बंदर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है.
निया की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार कलर्स के शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में देखा गया था. शो खत्म होने के बाद वो वेकेशन एंजॉय कर रही हैं.
All Photos: Instagram @niasharma90