शाओमी भारत में पहली बार रेडमी टर्बो सीरीज का स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जिसको अभी तक सिर्फ चीन तक सीमित रखा था. जनवरी में रेडमी ने चीन में टर्बो 5 सीरीज के दो हैंडसेट को लॉन्च किया था. इसमें Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max है.
X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्विटर) पर रेडमी इंडिया ने पोस्ट करके Redmi Turbo का टीजर जारी किया है. इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी भारत में इस सीरीज को लेकर आ रही है. कंपनी ने इसके लिए डिजाइन और कलर के बारे में डिटेल्स में बताया है.
Redmi Turbo 5 को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है, हालांकि कंपनी उन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में लॉन्च करेगा या नहीं उसको लेकर कोई जानकारी नहीं है. अपकमिंग हैंडसेट के लिए ऐमेजॉन इंडिया पर एक माइक्रोसाइट तैयार की है, जिससे ये साफ हो जाता है कि इस हैंडसेट ऐमेजॉन से सेल किया जाएगा.
भारत में यह हैंडसेट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा और इसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप नजर आता है. इसके बारे में ज्यादा डिटेल्स को लॉन्चिंग के दौरान दी जाएगी और कीमत भी बताई जाएगी.
Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Turbo 5 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन्स कुछ इस तरह से है. इसमें 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें 3500निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी.
यह भी पढ़ें: WhatsApp का बड़ा ऐलान, करोड़ों स्मार्टफोन्स में काम करना बंद कर देगा ऐप
Redmi Turbo 5 का चिपसेट
चीन में लॉन्च हो चुके रेडमी के इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट का यूज किया गया है, जिसके साथ Mali-G720 MC8 जीपीयू मिलता है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड HyperOS 3 पर काम करते हैं.
Redmi Turbo 5 डुअल रियर कैमरा
चीन में Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. साथ ही इस हैंडसेट में 7,560mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलती है.