scorecardresearch
 

Xiaomi ला रहा Redmi A7 Pro 5G, मिलेगी 6,300mAh बैटरी और 32MP कैमरा

शाओमी भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Redmi A7 Pro 5G होगा. कंपनी ने लॉन्चिंग डेट कंफर्म की है. इस हैंडसेट में 6300mAh की बैटरी समेत कई अच्छे फीचर्स मिलेंगे. इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Xiaomi Redmi A7 Pro 5G भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होगा. (Photo: mi.com))
Xiaomi Redmi A7 Pro 5G भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होगा. (Photo: mi.com))

Xiaomi का रेडमी ब्रांड भारत में नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका नाम Redmi A7 Pro 5G है. कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि 13 अप्रैल को यह हैंडसेट लॉन्च होगा और कंपनी ने इसके साथ किंग ऑफ पावर एंड स्टाइल टैगलाइन का यूज किया है. 

Xiaomi के ऑफिशियल पोर्टल पर एक माइक्रोसाइट तैयार की है, जहां पर Redmi A7 Pro 5G को लेकर डिटेल्स शेयर की है. यह एक अफोर्डेबल 5G फोन है. कंपनी ने स्मार्टफोन का बैक पैनल, प्रोसेसर और बैटरी आदि के बारे में डिटेल्स शेयर की है. 

Xiaomi ने अनवील कर दिया है कि Redmi A7 Pro 5G में 6300mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने बताया है कि एक बार फुल चार्जिंग के बाद यह हैंडसेट पूरे दिन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि चार्जिंग कैपिसिटी को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं दी गई है. 

Redmi A7 Pro 5G का डिस्प्ले 

Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा. ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स में बताया गया है कि यह सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूद डिस्प्ले मिलेगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 15 Pro, कम कीमत में महंगे फीचर्स

ऑफिशियल पोर्टल पर बताया गया है कि इसमें शाओमी हाइपरलैंड दिया जाएगा. जहां आईफोन की तरह की तरह नॉच के पास नोटिफिकेशन्स और कुछ कंट्रोल्स नजर आएंगे. 

Redmi A7 Pro 5G का कैमरा 

Redmi A7 Pro 5G के बैक पैनल को दिखाया जा चुका है, जिससे पता चलता है कि इसमें डुअल कैमरा लेंस मिलेगा. साथ ही कंपनी ने ऑफिशियल पोर्टल पर बताया गया है कि इसमें 32MP का डुअल AI कैमरा है. 

यह भी पढ़ें: मोबाइल खरीदने से पहले देख लें ये लिस्ट, इस महीने आ रहे हैं ये धांसू स्मार्टफोन्स

ऑफिशिल पोर्टल पर इस हैंडसेट के जरिए दिखाया गया है कि यह एक ड्यूरेबल हैंडसेट है. हालांकि अभी ड्यूरेबिलिटी की रेटिंग और सर्टिफिकेशन आदि के बारे में डिटेल्स नहीं दी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement