स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी या फिर एयर प्यूरिफायर आदि खरीदने का प्लान बना रहे हैं. Xiaomi की दिवाली सेल काम आ सकती है. यह सेल बड़ी बचत करने में मदद करेगी. शाओमी प्लेटफॉर्म पर दिवाली विद शाओमी चल रही है. सेल के दौरान मैक्सिमम 50 परसेंट तक का ऑफ मिल रहा है.
Xiaomi सेल के दौरान स्मार्टफोन से स्मार्ट टीवी तक को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. सेल के दौरान फ्लैगशिप सीरीज से लेकर कुछ किफायती ऑप्शन भी शामिल है.
Xiaomi 17 Ultra पर बंपर ऑफर
Xiaomi दिवाली सेल में सबसे ऊपर फ्लैगशिप हैंडसेट Xiaomi 17 Ultra लिस्ट है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,69,999 रुपये काटकर 1,19,999 रुपये करके दिखाई है. ऐसे में यूजर्स को करीब 50 हजार रुपये की सेविंग कर सकेंगे. इसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल है.
फ्री मिलेगा 20 हजार का सामान
Xiaomi 17 Ultra के साथ फ्री में फोटोग्राफी किट प्रो मिलेगी, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है. किट के चलते प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी करने का मौका मिलेगा.
फ्लैगशिप के अलावा और भी सस्ते स्मार्टफोन सेल के दौरान लिस्ट है. हाल ही में लॉन्च हुए हैंडसेट भी लिस्ट में हैं. सेल के दौरान बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिससे कीमत को और कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में बड़ी गिरावट, 10 साल में सबसे खराब रहा Q3
स्मार्ट टीवी पर भी बंपर ऑफऱ
Xiaomi दिवाली सेल के दौरान स्मार्ट टीवी को भी खरीदा जा सकता है. बहुत से लोग हैं जो दिवाली के मौके पर अपने घर के लिए न्यू स्मार्ट टीवी खरीदते हैं. सेल में 32 इंच के स्मार्ट टीवी से लेकर 75 इंच तक का स्मार्ट टीवी मौजूद है.
Xiaomi सेल के दौरान टैबलेट पर ऑफर
Xiaomi सेल के दौरान टैबलेट को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. सेल में टैबलेट पर 35 परसेंट तक सेविंग करने का मौक मिलेगा. सेल के दौरान Redmi Pad 2 Pro 5G भी लिस्ट है.
यह भी पढ़ें: दिवाली के पटाखों से कबाड़ हो जाएगा स्मार्टफोन, ना करें ये गलती पूरी जिंदगी होगा पछतावा
मोबाइल असेसरीज पर भी ऑफर
Xiaomi दीवाली सेल के दौरान मोबाइल असेसरीज पर भी बंपर ऑफर मिल रहे हैं. सेल के दौरान फोन असेसरीज पर 50 परसेंट तक का डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है. इसमें TWS,पावरबैंक आदि के नाम शामिल हैं.