scorecardresearch
 

दिवाली के पटाखों से कबाड़ हो जाएगा स्मार्टफोन, ना करें ये गलती पूरी जिंदगी होगा पछतावा

दिवाली आ रही है और इस दौरान बहुत से लोग पटाखे फोड़ते हुए रील्स आदि बनाते हैं. कई बार पटाखे फोड़ते समय एक गलती मोबाइल को खराब कर सकती है. आइये जानते हैं कि मोबाइल कैसे रखें सेफ.

Advertisement
X
दिवाली के पटाखे फोन में ब्लास्ट कर सकते हैं. (Photo: Unsplash)
दिवाली के पटाखे फोन में ब्लास्ट कर सकते हैं. (Photo: Unsplash)

दशहरा आ चुका है और आने वाले दिनों में दिवाली भी है. ऐसे में बहुत से लोग पटाखे आदि को फोड़ते हैं. बहुत से लोग पटाखे फोड़ते समय फोटोग्राफी भी करते हैं और रील्स भी बनाते हैं. पटाखे फोड़ते समय स्मार्टफोन के साथ कुछ खास सावधानी रखनी चाहिए, नहीं तो मोबाइल जलकर खास हो सकता है. 

दरअसल, स्मार्टफोन कई बार पटाखों की संपर्क में आने की वजह से जल जाते हैं या फिर उनका कैमरा आदि खराब हो सकता है. आज के समय में स्मार्टफोन काफी महंगे हैं और अगर आपका स्मार्टफोन खराब हो जाता है, तो यह आपके लिए बड़े खर्च को दावत दे सकता है. पटाखे फोड़ते समय स्मार्टफोन को ऐसे सुरक्षित रखें. 

पटाखे फोड़ते समय स्मार्टफोन को दूर रखना चाहिए. पटाखों को अगर स्मार्टफोन के पास रखकर फोड़ेंगे तो उसकी वजह से मोबाइल फट सकता है. इसकी वजह से स्क्रीन आदि भी डैमेज हो सकती है.

स्मार्टफोन की बैटरी फट सकती है 

स्मार्टफोन के पास पटाखा फोड़ने की वजह से मोबाइल में तेज कंपन हो सकता है. इसकी वजह से फोन के अंदर मौजूद लीथियम ऑयन बैटरी लीक हो सकती है, जिसकी वजह से फोन में आग लग सकती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

पटाखों की वजह से बैटरी फूल भी सकती है 

स्मार्टफोन के पास पटाखा फोड़ने की वजह से मोबाइल की बैटरी फूल सकती है. बैटरी फूलने का मतलब है कि वह बैटरी खराब हो चुकी है, जो कभी भी फट सकती है. फूली हुई बैटरी कभी भी आग पकड़ सकती है. 

पटाखों की वजह से स्मार्टफोन के स्पीकर और चार्जिंग पोर्ट्स में डस्ट और मिट्टी जा सकती है, जिसकी वजह से वे काम करना बंद कर सकते हैं. ऐसे में उनको क्लीनिंग या रिपेयर कराने में मोटी रकम खर्च होगी. 

यह भी पढ़ें: 14 साल में सबसे कमजोर तीसरी तिमाही, आखिर क्यों घट रही दुनिया भर में स्मार्टफोन की सप्लाई?

दिवाली पर स्मार्टफोन को कैसे रखें सेफ 

दिवाली में पटाखे फोड़ते समय स्मार्टफोन को सुरक्षित स्थान और कुछ दूरी पर रखना चाहिए. मार्केट में कुछ मोबाइल स्टैंड भी मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल करके वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. ऐसा करने से पटाखों के बीच एक जरूरी दूरी भी बनी रहेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement