scorecardresearch
 

10,000mAh बैटरी वाला Vivo का धांसू फोन S2 FE लॉन्च, 30 घंटे चलेगा वीडियो! कीमत भी जान लीजिए

Vivo S2 FE Launched: भारत में वीवो ने 10000mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है. इस फोन से दूसरे डिवाइसेज भी चार्ज किए जा सकते हैं, क्योंकि इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है.

Advertisement
X
Vivo S2 FE
Vivo S2 FE

Vivo ने भारत में Vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है. फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और दूसरे कामों के लिए लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं. इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी बैटरी है. कंपनी ने इसमें 10000mAh की बैटरी लगाई है जो पहले सिर्फ पावरबैंक में ही मिलता था. 

Vivo S2 FE की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है. इस कीमत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा. वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है. फोन की बिक्री 20 अक्टूबर से शुरू होगी. इसे Vivo की वेबसाइट के अलावा Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.

10,000mAh बैटरी, लंबा पावर बैकअप

आज ज्यादातर स्मार्टफोन 5,000 से 7,000mAh बैटरी के साथ आते हैं. ऐसे में 10,000mAh बैटरी वाला Vivo S2 FE अलग नजर आता है. कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज होने पर 30 घंटे तक वीडियो देखने और 68 घंटे तक कॉलिंग का समय दे सकता है. 

यह भी पढ़ें: ₹8,999 से शुरू, 7000mAh बैटरी और फोल्डेबल भी! Flipkart Sale में स्वदेशी कंपनी दे रही जबरदस्त ऑफर

Vivo ने इस बैटरी में 4th जेनेरेशन सिलिकॉन एनोड और Semi-Solid-State बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. कंपनी के मुताबिक इसमें 6 लेयर बैटरी प्रोटेक्शन भी दी गई है. फोन 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें रिवर्स चार्जिंग भी है, यानी जरूरत पड़ने पर फोन से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है. इसे लोग पावर बैंक की तरह भी यूज कर सकते हैं.

Advertisement

यहां दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी देने के बावजूद फोन की मोटाई करीब 8.69mm और वजन करीब 225 ग्राम है. यानी Vivo ने सिर्फ बड़ी बैटरी देने के बजाय फोन को स्लिम रखने की भी कोशिश की है.

AMOLED स्क्रीन भी बड़ी और तेज

Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूथ दिख सकते हैं. स्क्रीन की HBM ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है. कंपनी के मुताबिक डिस्प्ले में 1.07 बिलियन कलर्स और 449ppi पिक्सल डेंसिटी भी है. 

फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं. इसका मतलब यह फोन सिर्फ बैटरी के मामले में ही नहीं, बल्कि वीडियो देखने और गेम खेलने के लिए भी तैयार किया गया है.

50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

कैमरा की बात करें तो पीछे डुअल कैमरा सेटअप है. इसमें 50MP Sony सेंसर वाला मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है.

यह भी पढ़ें: 10000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, iQOO Z11S में कमाल के फीचर्स

फोन में AI Erase जैसे फीचर भी दिए गए हैं. इसकी मदद से तस्वीर से किसी अनचाहे व्यक्ति या दूसरी चीज को हटाने की कोशिश की जा सकती है.

Advertisement

Dimensity 7300e और Android 16

परफॉर्मेंस के लिए Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300e 5G प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6GB और 8GB RAM के विकल्प हैं और 128GB स्टोरेज मिलता है. Vivo ने फोन में 3.8K mm² का वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है, जिसका मकसद लंबे समय तक गेमिंग या दूसरे भारी काम के दौरान फोन का टेंप्रेचर संभालना है. 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन OriginOS 6, जो Android 16 पर आधारित है, के साथ आता है. इसमें ओरिजिन आइलैंड और प्राइवेट स्पेस जैसे फीचर भी मिलते हैं. 

पानी और धूल से भी सुरक्षा

करीब 40 हजार रुपये के फोन में मजबूती भी एक अहम सवाल होता है. Vivo S2 FE को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. कंपनी इसे मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफाइड भी बताती है. इसका मतलब फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए तय टेस्टिंग से गुजारा गया है. 

दिलचस्प बात यह भी है कि Vivo ने S2 FE की बैटरी को सिर्फ मार्केटिंग नंबर बनाने की कोशिश नहीं की है. कंपनी के मुताबिक इसी बैटरी वाले डिवाइस ने 32 घंटे 37 मिनट तक लगातार इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट टेस्टिंग लाइवस्ट्रीम का Guinness World Records टाइटल हासिल किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement