scorecardresearch
 

10वीं पास की पुलिस भर्ती, पेपर 8वीं स्तर का! MP पुलिस के 7500 पदों के लिए आज आखिरी मौका

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 7,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज यानी 6 अक्टूबर को आखिरी मौका है. 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि निर्धारित शर्तों के तहत MP के ST उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास योग्यता भी मान्य है. 19 नवंबर से लिखित परीक्षा शुरू होगी. जानिए 100 सवालों वाले पेपर का पैटर्न, नो नेगेटिव मार्किंग और 100 अंकों के फिजिकल टेस्ट में कैसे मिलेंगे नंबर.

Advertisement
X
आज ही भर दें फॉर्म! MP Police में 7500 कांस्टेबल पद, 10वीं पास के लिए मौका (Photo: PTI)
आज ही भर दें फॉर्म! MP Police में 7500 कांस्टेबल पद, 10वीं पास के लिए मौका (Photo: PTI)

सरकारी नौकरी और पुलिस विभाग में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज यानी 6 अक्टूबर 2026 बेहद अहम तारीख है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (GD) के 7,500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज आखिरी तारीख है. आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हुई थी. MPESB के आधिकारिक परीक्षा डैशबोर्ड के मुताबिक इस भर्ती की लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी.

यह भर्ती पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश के तहत स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) और Non-SAF कैडर के लिए है. कुल 7,500 पदों में 700 पद SAF के और 6,800 पद Non-SAF के हैं. SAF के पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं, जबकि Non-SAF पदों पर पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं.

10वीं पास के लिए मौका, ST अभ्यर्थियों को 8वीं की छूट

इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता को लेकर एक अहम बात है. सामान्य तौर पर कांस्टेबल GD पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है. वहीं निर्धारित शर्तों के तहत मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति (ST) अभ्यर्थियों के लिए 8वीं पास योग्यता भी मान्य है.

19 नवंबर से शुरू होगी लिखित परीक्षा

MPESB के आधिकारिक डैशबोर्ड पर MP Police Constable Recruitment Test 2026 की परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की तारीख दी गई है. आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि आवेदन में भुगतान के बाद सुधार की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर 2026 है. अब जानते हैं कि लिखित परीक्षा में किस तरह के सवाल आएंगे और चयन के लिए फिजिकल टेस्ट कितना महत्वपूर्ण है.

Advertisement

100 सवाल, 100 अंक और 2 घंटे का पेपर

कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगी. इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर कुल 100 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए 120 मिनट यानी 2 घंटे का समय मिलेगा. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे.

लिखित परीक्षा में तीन ब्रॉड सेक्शन होंगे 

1. सामान्य ज्ञान एवं तर्क- 40 अंक

इस हिस्से में सामान्य ज्ञान और रीजनिंग से जुड़े सवालों पर फोकस रहेगा. अभ्यर्थियों को मध्य प्रदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान के साथ-साथ देश-दुनिया की सामान्य जानकारी और तार्किक क्षमता की तैयारी करनी चाहिए.

रीजनिंग की तैयारी में सीरीज, कोडिंग-डिकोडिंग, वर्गीकरण, एनालॉजी, ब्लड र‍िलेशन, रैंक‍िंंग, ड‍िस‍िजन मेक‍िंंग जैसे सामान्य टॉप‍िक्स मददगार हो सकते हैं.

2. बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि- 30 अंक

इस सेक्शन में उम्मीदवार की लॉजिकल और मेंटल एबिल‍िटी को परखा जाएगा. पहेलियां, तार्किक निष्कर्ष, डिस‍िजन मेकिंंग और दूसरी मेंटल एब‍िल‍िटी आधारित समस्याओं की तैयारी की जा सकती है.

3. विज्ञान एवं सरल अंकगणित- 30 अंक

इस हिस्से में बेसिक साइंस और सरल गणित से सवाल होंगे. गणित में संख्या पद्धति, प्रतिशत, औसत, लाभ-हानि, समय एवं कार्य जैसे बुनियादी टॉपिक्स की तैयारी उपयोगी रहेगी.

बता दें कि ऊपर दिए गए टॉप‍िक वाइज पॉइंट्स तैयारी की दिशा समझने के लिए हैं, इन्हें ऑफिश‍ियल नोट‍िफिकेशन में दी गई कोई फिक्स्ड चैप्टर वाइज क्वेश्चन ल‍िस्ट नहीं समझना चाहिए.

Advertisement

सिर्फ लिखित परीक्षा पास करना काफी नहीं

MP पुलिस कांस्टेब्ल भर्ती में सेलेक्शन सिर्फ CBT के नंबरों पर निर्भर नहीं है. लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) से गुजरना होगा. खास बात यह है कि PET 100 अंकों का है और इसके अंक चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण हैं. PET में 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल हैं.

PET का पूरा खेल समझिए

800 मीटर दौड़- 40 अंक

दौड़ में परफॉर्मेंस के आधार पर अंक मिलेंगे. उपलब्ध 2026 स्कोर‍िंंग टेबल के मुताबिक पुरुष अभ्यर्थियों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस पर 40 अंक तक और महिला अभ्यर्थियों के लिए भी बेहतर परफॉर्मेंस पर 40 अंक तक दिए जाते हैं. उदाहरण के तौर पर अधिकतम 40 अंक के बेंच मार्क के तौर पर पुरुषों के लिए 124.2 सेकंड (लगभग 2 मिनट 4.2 सेकंड) और महिलाओं के लिए 176 सेकंड (2 मिनट 56 सेकंड) का स्तर दिया गया है.

लंबी कूद- 30 अंक

लंबी कूद में भी अंक परफॉर्मेंस के हिसाब से मिलेंगे. उपलब्ध स्कोरिंग ड‍िटेल्स के मुताबिक अधिकतम 30 अंक के बेंच मार्क के लिए पुरुषों को 5.57 मीटर और महिलाओं को 4.36 मीटर या उससे बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

गोला फेंक- 30 अंक

गोला फेंक में भी दूरी के हिसाब से अंक निर्धारित हैं. अधिकतम 30 अंक के बेंच मार्क में पुरुषों के लिए 8.76 मीटर और महिलाओं के लिए 7.20 मीटर या उससे अधिक का प्रदर्शन दिया गया है. यानी PET में दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक तीनों में परफॉर्मेंस के आधार पर अंक जुड़ेंगे. सिर्फ एक तय दूरी या समय को “पास होने की शर्त” मानना सही नहीं होगा.

Advertisement

PET में कम से कम 30 फीसदी अंक जरूरी

PET कुल 100 अंकों का है. इसमें अभ्यर्थी को कम से कम 30 फीसदी यानी 30 अंक हासिल करना जरूरी है. इसलिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल प्र‍िपरेशन को भी आखिरी समय के लिए छोड़ना उम्मीदवारों को भारी पड़ सकता है.

PST में कितनी होनी चाहिए हाइट?

Physical Standard Test यानी PST में उम्मीदवारों की लंबाई और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए चेस्ट मेजरमेंट निर्धारित है.

Non-SAF कांस्टेबल GD के लिए सामान्य तौर पर:

पुरुष: न्यूनतम लंबाई 168 सेमी
पुरुषों का सीना: 81 सेमी, 5 सेमी expansion के साथ
महिला: न्यूनतम लंबाई 155 सेमी

हालांकि अलग-अलग वर्गों और SAF/Non-SAF कैडर के लिए शारीरिक मानकों में अंतर हो सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को अपनी category और जिस cadre के लिए आवेदन किया है, उसके अनुसार आधिकारिक रूल बुक में दिए मानक जरूर देखने चाहिए.

7500 पदों में 700 SAF के

इस भर्ती की एक और अहम जानकारी यह है कि कुल 7,500 पदों में 700 पद Special Armed Force (SAF) के हैं. ये पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं. बाकी 6,800 Non-SAF पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हो सकते हैं.

आवेदन की आज आखिरी तारीख

अगर आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आज यानी 6 अक्टूबर 2026 आवेदन करने का आखिरी मौका है. आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हुई थी. MPESB के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर और भुगतान के बाद करेक्शन की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर दी गई है.

Advertisement

बता दें कि MP Police Constable की इस भर्ती में 7,500 पद हैं, लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके बाद 100 अंकों का PET बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए उम्मीदवार अभी से तैयारी में जुट जाएं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement