भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह आए दिन इंटरनेट पर किसी न किसी वजह से ट्रेंड करते हैं. अब पवन सिंह अपने नए गाने 'बिहारी के दम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.
पवन सिंह का नया गाना 'बिहारी के दम' रिलीज हो गया है. गाने में 40 साल के पावर स्टार ने अपने से उम्र में करीब 11 साल छोटी एक्ट्रेस नीलम गिरी संग कई रोमांटिक सीन्स दिए हैं.
नीलम ने गाने से पवन सिंह संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. नीलम तस्वीरों में पवन सिंह की बांहों में दिखाई दे रही हैं.
पवन सिंह भी नीलम को बांहों में लेकर फुल टशन में पोज देते नजर आए. पावर स्टार अपने हाथ में बंदूक ताने हुए भी दिखे.
पवन सिंह का स्वैग और नीलम संग उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री ने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है. फैंस कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
नीलम गिरी की बात करें तो वो भी गाने में काफी ज्यादा गॉर्जियस लगी हैं. ऑरेंज इंडोवेस्टर्न आउटफिट में नीलन की खूबसूरती का जवाब नहीं है.
वहीं, पवन सिंह कैजुअल लुक में भी कहर ढा रहे हैं. दोनों के गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है.
वैसे कहना पड़ेगा, पवन सिंह जब भी स्क्रीन पर आते हैं, तो हर किसी को अपना दीवाना बना देते हैं. उनका नाया गाना भी ट्रेंड कर रहा है.
(Photo: Instagram @neelamgiri_ ,@singhpawan999 )