scorecardresearch
 

TRAI ने लॉन्च किया नया ऐप MyCall, अब खत्म होगी कॉल ड्रॉप की समस्या?

भारतीय टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने लोगों की सुविधा के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है, जिसका नाम Mycall App है. ट्राई ने बताया है कि यह ऐप कॉल एक्सपीरिंयस को बेहतर करेगा और कॉल ड्रॉप की परेशानी को कम करने की कोशिश करेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
ट्राई ने लॉन्च किया MyCall App. (Photo: TRAI)
ट्राई ने लॉन्च किया MyCall App. (Photo: TRAI)

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक नया ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Mycall App है. TRAI के ऑफिशियल पोर्टल पर इस ऐप का बैनर लिस्ट है, जिसमें बताया है कि यह ऐप कॉल क्वालिटी को बेहतर करने का काम करता है. यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. 

ट्राई ने बताया है कि Mycall App असल में यूजर्स को रिसीव होने वाली कॉल के बाद उसकी कॉल क्वालिटी को रेटिंग देनी होगी. ट्राई आने वाले दिनों में यूजर्स से मिलने वाली रेटिंग की मदद के कॉल क्वालिटी को बेहतर करने की कोशिश करेगा.

TRAI MyCall में कॉल एक्सपीरियंस पूछा जाएगा

ट्राई ने ऑफिशियल हैंडल से X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि वे एक न्यू ऐप लॉन्च कर रहे हैं, जिसका नाम TRAI MyCall है. इस ऐप की मदद से हर एक कंज्यूमर का कॉल एक्सपीरियंस काउंट किया जाएगा.

TRAI का पोस्ट 

कई इलाकों में कॉल ड्रॉप एक बड़ी समस्या  

कॉल ड्रॉप एक बड़ी परेशानी बनती जा रही है और कई इलाकों में लोगों को बार-बार कॉल ड्रॉप का सामना करना पड़ता है. हालांकि अभी अधिकतर रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. लेकिन जो कॉलिंग के लिए अभी भी टॉकटाइम का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए कॉल ड्रॉप काफी नुकसान पहुंचा सकता है. 

Advertisement

आईफोन यूजर्स के नहीं आया TRAI MyCall

ट्राई ने TRAI MyCall को लॉन्च कर दिया है और अभी यह सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. आईफोन यूजर्स के लिए अभी ये ऐप नहीं आया है. इसके ऐप को प्लेस्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है. यह फोन से बेसिक जानकारी का एक्सेस करता है.  

यह भी पढ़ें: AI स्मार्टफोन के दौर में GenZ क्यों खरीद रहे हैं पुराने स्टाइल का फीचर फोन? नहीं काम करता है कोई ऐप

कॉल ड्रॉप क्या होता है? 
 
कॉल ड्रॉप, असल में उस उसको कहते हैं, जहां पर यूजर्स के काटे बिना ही कॉल बार-बार कट जाती है या कहें कि डिसकनेक्ट हो जाती है. कॉल ड्रॉप होने के पीछे कई वजह होती हैं, जिसमें कमजोर नेटवर्क, टावर पर ज्यादा लोड, नेटवर्क बदलना आदि. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement