भारतीय क्रिकेट टीम हिटमैन रोहित शर्मा एक कमाल के फोन के साथ नजर आए हैं, जो कंपनी का अब तक का सबसे स्लिम हैंडसेट है. दरअसल X प्लेटफॉर्म पर रोहित शर्मा का एक फोटो सामने आया है, जिसमें वे अपने पोस्टर के साथ सेल्फी ले रहे हैं.
रोहित शर्मा के हाथ में नजर आने वाला फोन असल में iPhone Air है, यह ऐपल का सबसे स्लिम हैंडसेट है. इसकी थिकनेस 5.6mm है. फोटो में साफ नजर आता है कि इसमें बैक पैनल पर सिंगल कैमरा है और यह एक व्हाइट कलर में आने वाला स्मार्टफोन है और इस कलर का नाम Cloud White है.
iPhone Air, एक पॉपुलर स्मार्टफोन है, जिसको हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के हाथ में भी देखा जा चुका है. दोबारा iPhone Air पर लौटते हैं.
X प्लेटफॉर्म पर शेयर किया फोटो
iPhone Air की कीमत
iPhone Air को बीते साल सिंतबर में लॉन्च किया था, तब इसकी कीमत 1,29,900 रुपये थी. शुरुआती वेरिएंट में 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. हाल ही में ऐपल ने अपने आईफोन की कीमत में इजाफा किया है. अब iPhone Air की शुरुआती कीमत 1,49,990 रुपये है. iPhone Air के टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 2,24,900 रुपये है, जिसके अंदर 1TB स्टोरेज मिलती है.
यह भी पढ़ें: आ रहा है iPhone 18, कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक, मिलेगा नया अवतार
iPhone Air के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone Air में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो 48 मेगापिक्सल का है, जो डुअल पिक्सल PDAF के साथ आता है. सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Samsung-Apple की बढ़ेगी टेंशन! Motorola ला रहा है अपना सबसे धांसू फोन, इस दिन होगा लॉन्च
iPhone Air में 6.5 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया गया है और इसमें डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है. इसमें 3000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
iPhone Air के अंदर पावरफुल चिपसेट A19 Pro (3nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ Apple GPU का इस्तेमाल किया है.