scorecardresearch
 

PoK में फिर प्रदर्शन, नागरिकों के घर ड्रोन और गोलियां बरसा रही PAK आर्मी, 3 की मौत, 18 जख्मी

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है. पाकिस्तान सेना रावलकोट में गोलियां बरसा रही हैं और ड्रोन दाग रही हैं. आज सुबह से हो रहे हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 18 लोग जख्मी हो गए हैं.

Advertisement
X
PoK में पाक सेना फिर से गोलियां बरसा रही हैं. (Photo: VIDEO GRAB)
PoK में पाक सेना फिर से गोलियां बरसा रही हैं. (Photo: VIDEO GRAB)

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की सेना नागरिकों के घरों पर ड्रोन बरसा रही है और गोलियां चला रही है. इस हमले में अब तक3 लोग मारे गए हैं. जबकि 18 लोग जख्मी हो गए हैं. ये घटना रावलकोट के उमर फारूक चौक पर हुई है. पाकिस्तानी सैनिक आज सुबह 5 बजे से यहां फायरिंग कर रहे हैं. गुरुवार को पीओके से पाकिस्तानी सेना के हमले की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. पाकिस्तानी हमले से सबसे ज्यादा प्रभावित रावलकोट शहर है. 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना जानबूझकर नागरिकों के घरों और निहत्थे प्रदर्शनकारियों को निशाना बना रही है. यह कोई इकलौती घटना नहीं है. जून 2026 में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से पाकिस्तानी सेना ने कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में 153 से ज़्यादा लोगों को मार डाला है. 

पीओके से आए वीडियो में कई घरों में आग लगी दिख रही है. जबकि लोग घटनास्थल से मिले शार्पनेल को दिखा रहे हैं. इनका कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने हमार डेथ वारंट पर साइन कर दिया है. 

रिपोर्ट के अनुसार रावलकोर्ट में सरकारी मोबाइल सेवा और इंटरनेट बंद कर दिया गया है, लोगों में भय का माहौल है. हालांकि लोग सड़कों पर आ रहे हैं. और अपना विरोध जता रहे हैं. 

Advertisement

PoK में यह आंदोलन पाकिस्तान के साथ स्थानीय आबादी के रिश्तों से जुड़े एक बड़े सवाल को सामने लाता है. प्रदर्शनकारी केवल सस्ती बिजली और आटे की मांग नहीं कर रहे, बल्कि विधानसभा में प्रतिनिधित्व, स्थानीय संसाधनों पर अधिकार और प्रशासनिक स्वायत्तता की भी मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement