scorecardresearch
 

संभल: ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों तले कुचला मासूम अधिराज, 10 मिनट तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, तोड़ा दम

संभल में सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल के 10 वर्षीय बेटे अधिराज कुमार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई. किराना दुकान से लौटते समय अचानक साइकिल मोड़ने पर यह खौफनाक हादसा हुआ. इस दिल दहला देने वाली घटना की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं.

Advertisement
X
मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत (Photo- Screengrab)
मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत (Photo- Screengrab)

यूपी के संभल जिले में 10 वर्षीय अधिराज कुमार की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. यह खौफनाक हादसा उस वक्त हुआ जब मासूम दुकान से किराना सामान लेकर साइकिल से घर लौट रहा था. हाईवे की दूसरी तरफ अचानक साइकिल मोड़ने के कारण सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया. ट्रैक्टर-ट्रॉली के तीन पहिये ऊपर से गुजरने के कारण बच्चा 10 मिनट तक मौके पर ही पड़ा तड़पता रहा. परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत चंदौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दुकान से लौटते समय हुआ खौफनाक हादसा

बदायूं में तैनात पुलिस कांस्टेबल संजय कुमार का बेटा अधिराज कुमार घर के पास किराना स्टोर से सामान खरीदने गया हुआ था. लौटते समय उसने जैसे ही हाईवे की दूसरी साइड जाने के लिए अपनी साइकिल मोड़ी, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया. 

हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के तीन पहिये मासूम के ऊपर से निकल गए. इस दर्दनाक घटना का एक लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा हादसा साफ दिखाई दे रहा है. 10 मिनट तक बच्चा तड़पता रहा, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, पुलिस जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में मासूम को उठाकर चंदौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मासूम अधिराज को मृत घोषित कर दिया. बनियाठेर थाना प्रभारी बोबेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है. फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायती पत्र मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement