scorecardresearch
 

आ रहा है iPhone 18, कैमरा से लेकर डिस्प्ले तक, मिलेगा नया अवतार

iPhone 18 Launch Date : Apple iPhone 18 को लेकर नया खुलासा हुआ है. अपकमिंग आईफोन में iPhone 17 की तुलना में कई अपग्रेड्स मिलेंगे. iPhone 18 में न्यू पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
iPhone 18 में पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा. (File Photo: AI Generated)
iPhone 18 में पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा. (File Photo: AI Generated)

Apple iPhone 18 का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. बहुत से लोगों को उम्मीद थी कि कंपनी सितंबर में iPhone 18 की लॉन्चिंग करेगी, लेकिन कंपनी ने सिर्फ iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo को लॉन्च किया. अब iPhone 18 आ रहा है, जिसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 को साल 2027 में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी तक कंपनी ने लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि iPhone 17 की तुलना में iPhone 18 के अंदर कई कमाल के फीचर्स मिलेंगे. 

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर माने-माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपकमिंग आईफोन 18 को लेकर जानकारी शेयर की है. टिप्स्टर के मुताबिक, Apple अपना iPhone 18 लेकर आ रहा है. इसके साथ ही कंपनी iPhone 18e और iPhone Air2 को लेकर आएगी. इसको अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा. 

टिप्स्टर ने बताया है कि नवंबर में कंपनी इनके प्रोडक्टशन की तैयारी कर रही है. iPhone 17 को बीते साल लॉन्च किया था और बहुत से लोगों को iPhone 18 का इंतजार है.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या है SMS ऑफ डेथ? कबाड़ बना देगा आपका स्मार्टफोन, करोड़ों पर संकट

iPhone 18 के स्पेसिफिकेशन्स 

लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके अंदर 1.5K रेजोल्यूशन मिलेगा और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. 

Apple के अपकमिंग आईफोन के अंदर नेक्स्ट जनरेशन A20 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू प्रोसेसर को 2nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा. A19 सीरीज के प्रोसेसर की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिसिएंसी देगा. 

iPhone 18 का कैमरा

iPhone 18 में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. साथ ही सेकेंडरी कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा. इसमें फेस आईडी और बड़ी बैटरी मिलेगी.  

यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये 5 स्मार्टफोन्स, 6000mAh बैटरी, दिवाली गिफ्ट के लिए बेहतरीन

iPhone 18 की कीमत 

iPhone 18 की कीमत में इजाफा देखने को मिलेगा, हालांकि रिपोर्ट्स में ये नहीं बताया है कि कीमत कितनी ज्यादा होंगी. 

iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 82,990 रुपये में लॉन्च किया था. इस साल के सितंबर में कंपनी ने इनकी कीमत 99,990 रुपये तक दी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement