scorecardresearch
 

12 साल छोटे एक्टर की बनी पत्नी, Kissing सीन में असहज हुई यंग शेल्डन एक्ट्रेस, रखना पड़ा था कोर्डिनेटर

अमेरिकी सीरीज 'यंग शेल्डन' में जॉर्जी और मैंडी की प्रेम कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. लेकिन दोनों की सीन को शूट करने में बहुत परेशानी होती थी. शो की एक्ट्रेस एमिली ने खुलासा किया है कि अपने से 12 साल छोटे को-स्टार मोंटाना जॉर्डन के साथ किसिंग सीन शूट करते वक्त वह काफी असहज महसूस करती थी.

Advertisement
X
किसिंग सीन शूट के दौरान होती थी परेशानी (Photo: TV Show Screengrab)
किसिंग सीन शूट के दौरान होती थी परेशानी (Photo: TV Show Screengrab)

अमेरिकी सीरीज यंग शेल्डन में जॉर्जी और मैंडी की प्रेम कहानी ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था. जॉर्जी और मैंडी की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी. इन दोनों के रिश्ते ने शो में ड्रामा और भावनाओं को एक नए स्तर पर पहुंचाया था. पर्दे पर दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता, मगर असल में इस प्रेम कहानी को निभाना एक्ट्रेस एमिली ओसमेंट के लिए इतना आसान नहीं था. अब एमिली ने खुलासा किया है कि अपने से 12 साल छोटे को-स्टार मोंटाना जॉर्डन के साथ किसिंग सीन शूट करते वक्त वह काफी असहज महसूस करती थी.

यंग शेल्डन में मोंटाना जॉर्डन ने जॉर्जी कूपर का किरदार निभाया था, जबकि एमिली ओसमेंट मैंडी मैकएलिस्टर के रोल में नजर आई थीं. दोनों के बीच उम्र का बहुत बड़ा फालसा था. शूटिंग के समय मोंटाना की उम्र महज18 साल थी जबकि एमिली 30 साल की थी. दोनों के बीच उम्र के इतने बड़े फासले की वजह से एमिली को रोमांटिंक सीन शूट करने में मुश्किल हो गया था. 

रोमांटिक सीन को लेकर असहज थीं एमिली 

शो में भले ही कोई इंटीमेट सीन नहीं थे, लेकिन जॉर्जी और मैंडी के रिश्ते में रोमांस बढ़ने के साथ उन्हें इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर की जरूरत महसूस होने लगी थी. हाल ही में एमिली ने इस बात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अपने से छोटे उम्र के को-स्टार के साथ रोमांटिक सीन शूट करनें में असहज हो जाती थी.

Advertisement

उन्होंने कहा, 'इस बात ने मुझे असहज कर दिया था. वह तो बच्चा था. ऐसा बच्चा, जिसके बाल मुल्लेट स्टाइल में थे. मैं इसके बारे में टिम मार्क्स से बात की और उस दिन इतनी देर से इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर का इंतजाम नहीं हो पाया, लेकिन अगले कुछ एपिसोड्स में उन्हें सेट पर बुलाया गया, क्योंकि दोनों के रिश्ते में रोमांस बढ़ने वाला था.'

मोंटाना की परेशानी के बारें में भी सोचा

एमिली के मुताबिक किसिंग सीन शूट करना आसान नहीं होता है. एक्टर्स के लिए उसे फिल्माना बहुत मुश्किल हो जाता है. हालांकि  इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर की मौजूदगी से शूटिंग करना काफी आसान हो गया. एमिली ने सिर्फ अपनी परेशानीओं के बारें में ही नहीं सोचा बल्कि मोंटाना के बारे में भी सोचा क्योंकि उनकी उम्र छोटी थी तो वह चाहते थे कि इससे मोंटाना भी सहज होकर शूटिंग करें.

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मोंटाना को मालूम था भी या नहीं, वह इसके लिए कह सकते हैं. मैं चाहती थी कि उन्हें भी यह ऑप्शन मिले, ताकि वह कम्फर्टेबल रह सकें. वह बहुत प्यारे हैं और मुझे लगता है कि वह अपनी असहजता को जाहिर करने के बजाय उसे अपने तक ही सीमित रखते. मुझे अपनी टीम के लोग काफी पंसद है.'

Advertisement

शो के डायरेक्टर रीड ने भी एमिली और मोंटाना के किसिंग सीन को याद किया. उन्होंने बताया कि उनके पास शूटिंग की एक तस्वीर है जिसमें दोनो एक्टर एक दूसरे से अलग दिख रहे हैं. रीड ने जब यह तस्वीर एमिली को दिखाई, तो उन्होंने माना कि उस समय दोनों को शूटिंग करने में काफी अजीब लगता था, एक तो दोनों की उम्र में बहुत बड़ा फासला था और दूसरा वे एक-दूसरे को ठीक से जानते भी नहीं थे. बाद में समय के साथ दोनों की केमिस्ट्री भी अच्छी हो गई.

यंग शेल्डन के को-क्रिएटर स्टीव मोलारो ने भी एमिली के उस फैसले को सही ठहराया. उन्होंने माना कि एक्ट्रेस को इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर की मांग करने का पूरा अधिकार था. उनका मुताबित एमिली इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर के बिना शूटिंग करने में सहज हो गई थी.

बता दें कि यंग शेल्डन में जॉर्जी और मैंड़ी की कहानी खत्म होने के बाद दोनों किरदारों की जिंदगी पर आधारित स्पिन-ऑफ शो जॉर्जी एंड मैंडीज फर्स्ट मैरिज भी सामने आया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement