scorecardresearch
 

6000mAh की बैटरी, दो डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Lava Aura Curve 5G, इतनी है कीमत

Lava Aura Curve 5G भारत में लॉन्च हो गया है. इस फोन में डुअल डिस्प्ले, 6000mAh की बैटरी, 50MP का कैमरा के साथ लॉन्च हुआ है. कंपनी का दावा है कि इसमें यूजर्स को प्रीमियम हैंडसेट का एक्सपीरियंस मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Lava Aura Curve 5G में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है. (Photo: Lava)
Lava Aura Curve 5G में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है. (Photo: Lava)

Lava ने भारत में न्यू मोबाइल सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Lava Aura Curve 5G है. कंपनी ने इस सीरीज को खासतौर से ऑफलाइन मार्केट के लिए लॉन्च किया है. न्यू डिवाइस में कंपनी ने कर्व्ड डिस्प्ले, डुअल डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें MediaTek चिपसेट का इस्तेमाल किया है. कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा. 

Lava Aura Curve 5G को भारत में ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए सेल किया जाएगा. कंपनी ने इसकी कीमत 23,999 रुपये रखी है, जिसमें 6GB + 128GB मॉडल मिलेगा. यह हिम सिल्वर और एम्बर ब्लू कलर वेरिएंट में आता है. 

Lava Aura Curve 5G के स्पेसफिकेशन्स 

Lava Aura Curve 5G में 6.67 इंच का FHD+ रेजोल्युशन AMOLED पैनल दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. साथ ही इसमें 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. यह HDR+ को सपोर्ट करता है. 

Lava Aura Curve 5G में बैक पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले मिलता है, जिसमें बैटरी स्टेटस, वॉल्यूम, इमोजी, नोटिफिकेशन्स आदि को देखा जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: 14 साल में सबसे कमजोर तीसरी तिमाही, आखिर क्यों घट रही दुनिया भर में स्मार्टफोन की सप्लाई?

Lava Aura Curve 5G का प्रोसेसर 

Advertisement

Lava Aura Curve 5G में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इसमें 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है. 

Lava Aura Curve 5G का कैमरा 

Lava Aura Curve 5G में सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है, यह सेंसर 50MP f/1.8 Sony IMX 752 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है. 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

Lava Aura Curve 5G के अन्य फीचर्स 

Lava Aura Curve 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. हालांकि बॉक्स के साथ 33W का चार्जर मिलता है. 

यह भी पढ़ें: ₹15,000 से कम में 5 धांसू स्मार्टफोन, 5G से लेकर बड़ी बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

Lava Aura Curve 5G में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और चार्जिंग के लिए टाइप C USB केबल दिया गया है. यह हैंडसेट Android 16 के साथ आता है, जिसके साथ 2 साल के लिए मेजर एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement