scorecardresearch
 

हैदराबाद के 10वीं के छात्र का कमाल! मां के बर्थडे पर बनाया मिनी रोपवे रोबोट

हैदराबाद के 10वीं के एक छात्र ने अपनी मां के जन्मदिन को खास बनाने के लिए मिनी रोपवे रोबोट बनाया. यह रोबोट रस्सी के सहारे मां तक बर्थडे कार्ड पहुंचाता है. छात्र के इस अनोखे आइडिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
X
मां के बर्थडे पर मिनी रोपवे रोबोट से पहुंचाया ग्रीटिंग कार्ड.
मां के बर्थडे पर मिनी रोपवे रोबोट से पहुंचाया ग्रीटिंग कार्ड.

मां के जन्मदिन पर बच्चे अक्सर उन्हें गिफ्ट, फूल या ग्रीटिंग कार्ड देते हैं. लेकिन हैदराबाद के एक 10वीं क्लास के छात्र ने अपनी मां को बर्थडे विश करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं. इस लड़के ने एक छोटा रोबोट बनाया, जो रस्सी पर चलते हुए उसकी मां तक जन्मदिन का कार्ड पहुंचाता है. इस खास सरप्राइज का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

इस छात्र का नाम भुवनेश है. वह 10वीं क्लास में पढ़ता है और खुद को रोबोटिक्स इंस्ट्रक्टर बताता है. भुवनेश ने अपनी मां के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक मिनी रोपवे सिस्टम तैयार किया. इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ कार्ड पहुंचाने के लिए रोबोट का इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि इसे सेंसर और वायरलेस टेक्नोलॉजी की मदद से चलने वाला बनाया गया है.

कैसे काम करता है ये मिनी रोबोट?

भुवनेश ने इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए Arduino Uno, इन्फ्रारेड (IR) सेंसर और रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) वायरलेस मॉड्यूल का इस्तेमाल किया है. ये सभी चीजें मिलकर रोबोट को काम करने में मदद करती हैं.

यह भी पढ़ें: Xiaomi की दिवाली सेल, TV से स्मार्टफोन, मिलेगा 50% तक का ऑफ

इसका काम करने का तरीका भी काफी दिलचस्प है. जब सेंसर के सामने कोई हाथ रखता है, तो वह उसकी मौजूदगी को पहचान लेता है. इसके बाद RF मॉड्यूल की मदद से दूसरे छोर पर लगे रिसीवर तक सिग्नल पहुंचता है. रिसीवर से सिग्नल मिलते ही रोपवे से जुड़ा छोटा रोबोट चलने लगता है.

Advertisement

भुवनेश ने अपने वीडियो में इस पूरे सिस्टम को चलाकर भी दिखाया है. जैसे ही वह सेंसर के सामने अपना हाथ रखता है, रोबोट रस्सी पर आगे बढ़ने लगता है. इसके साथ बर्थडे कार्ड भी जुड़ा होता है, जो रोबोट के जरिए अपनी मंजिल तक पहुंच जाता है.

यह भी पढ़ें: 6,330mAh बैटरी और 100W चार्जिंग वाला POCO X8s लॉन्च, छोटी स्क्रीन में मिलेंगे बड़े फीचर्स

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

भुवनेश ने अपने इस प्रोजेक्ट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने इसके साथ लिखा कि उन्होंने रोपवे सेटअप की मदद से अपनी मां तक बर्थडे कार्ड पहुंचाया.

वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने भुवनेश के आइडिया की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने इसे शानदार बताया, तो कुछ ने उसे अपने हुनर को आगे बढ़ाने और ऐसे ही नए प्रयोग करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया.

भुवनेश का यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई या बड़े कामों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए कुछ खास करने में भी किया जा सकता है. एक छोटे से ग्रीटिंग कार्ड को मां तक पहुंचाने का यह तरीका उसके लिए जन्मदिन का यादगार सरप्राइज बन गया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement