सुंदर पिचाई (सीईओ, गूगल)
पिचाई सुंदरराजन (Pichai Sundararajan) जिन्हें सुंदर पिचाई के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसायी हैं. वह Alphabet Inc. और इसकी सहायक कंपनी Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं. भारत सरकार ने उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में इनके योगदान को देखते हुए पद्म भूषण से सम्मानित करने का फैसला किया है (Padma Bhushan).
पिचाई का जन्म 10 जून 1972 को तमिलनाडु, चेन्नई में हुआ था (Sundar Pichai Date of Birth). उनकी मां, लक्ष्मी, एक आशुलिपिक थीं, और उनके पिता, रेगुनाथ पिचाई, ब्रिटिश समूह जीईसी में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे. उनके पिता का एक विनिर्माण संयंत्र भी था जो विद्युत घटकों का उत्पादन करता था (Sundar Pichai Parents).
पिचाई ने जवाहर विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Jawahar Vidyalaya Senior Secondary School), अशोक नगर, चेन्नई में एक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्कूल में स्कूली शिक्षा पूरी की और आईआईटी मद्रास के वाना वाणी स्कूल ( Vana Vani school at IIT Madras) से बारहवीं कक्षा पूरी की. उन्होंने आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एम.एस. सामग्री विज्ञान और इंजीनियरिंग की. साथ ही पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल (Wharton School of the University of Pennsylvania) से एमबीए की है (Sundar Pichai Education).
पिचाई ने अपने करियर की शुरुआत मैटेरियल इंजीनियर के तौर पर की थी. प्रबंधन परामर्श फर्म मैकिन्से एंड कंपनी में एक छोटे से कार्यकाल के बाद, पिचाई 2004 में Google में शामिल हो गए, जहां उन्होंने Google के क्लाइंट सॉफ्टवेयर उत्पादों के एक सूट के लिए उत्पाद प्रबंधन और नवाचार प्रयासों का नेतृत्व किया, जिसमें Google Chrome और Chrome OS भी शामिल हैं. साथ ही Google Drive के लिए काफी हद तक पिचाई ही जिम्मेदार हैं. इसके अलावा, उन्होंने Gmail और Google Maps जैसे अन्य अनुप्रयोगों के विकास की. 2010 में, पिचाई ने Google द्वारा नए वीडियो कोडेक VP8 की ओपन-सोर्सिंग की भी घोषणा की और नया वीडियो प्रारूप, WebM पेश किया. 2012 में Chromebook जारी किया गया था. 2013 में, पिचाई ने Android को उन Google उत्पादों की सूची में जोड़ा (Sundar Pichai, CEO Google).
पहले सीईओ लैरी पेज द्वारा उत्पाद प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद, पिचाई को 10 अगस्त, 2015 को Google का अगला CEO बनने के लिए चुना गया था. 24 अक्टूबर 2015 को, उन्होंने Google कंपनी परिवार के लिए नई होल्डिंग कंपनी, Alphabet Inc. के गठन के पूरा होने पर नए पद पर स्थापित हुए. उन्हें 2017 में Alphabet Board of Directors में नियुक्त किया गया था (Sundar Pichai Career).
पिचाई को 2016 और 2020 में टाइम (Time Magazine) की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की वार्षिक सूची में शामिल किया गया था.
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का नया सैलरी पैकेज 6300 करोड़ रुपये का तय किया गया है. यह पैकेज अगले तीन साल के लिए है और उन्हें हर साल लगभग 18 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में मिलेंगे. सुंदर पिचाई ने साल 2004 में गूगल जॉइन किया था और तब से कंपनी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम करते आ रहे हैं. यह नया सैलरी पैकेज उनके नेतृत्व और सेवा को मान्यता देने के लिए दिया गया है.
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी पैकेज को लेकर नया खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले 3 साल के लिए 692 मिलियन डॉलर (करीब 6300 करोड़ रुपये) का पैकेज तय किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
8 साल के रणवीर सचदेवा ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. नई दिल्ली में संपन्न हाल ही में रणवीर सचदेवा ने खुद को टेक्नोलॉजिस्ट बताया और AI इम्पैक्ट समिट के दौरान मंच संभाला. इस दौरान सचदेवा की मुलाकात गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन से हुई.
Google CEO सुंदर पिचाई रविवार को क्रिकेट मैदान पर नजर आए. आईसीसी T20 World Cup के मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला हुआ.
भारत में कल से AI Summit, शामिल होंगे 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति, 9 प्रधानमंत्री और कई CEO. नई दिल्ली में 16 फरवरी से AI Impact Summit की शुरुआत होने जा रही है. ये टेक्नोलॉजी जगत का एक बड़ा ग्लोबल कॉन्फ्रेंस है, जिसमें करीब 2 लाख प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट पीएम मोदी से मिले गूगल के CEO सुंदर पिचाई.नई दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बीच अहम मुलाकात हुई
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुग्राम में सुंदर पिचाई के साथ मंच साझा करते हुए शॉर्ट गेंद खेलने की तकनीक समझाई. उन्होंने बताया कि कैसे वह कलाई और कूल्हों की मदद से लेट शॉट खेलते हैं. वहीं टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है.
एआई समिट में सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई का हाथ न मिलाना टेक जगत में सुर्खियों में छाया रहा. दोनों के बीच हिचकिचाहट का पल कैमरे में कैद हो गया और चर्चाओं का बाजार गरम हो गया. हालांकि, ऑल्टमैन की ओर से अब पूरे मामले पर सफाई आ गई है.
गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने Bharat GI कॉफी ट्राई की. दरअसल ये सरकार की नई पहल है जिसके तहत अलग अलग जगहों और तरीकों से बनाए गए प्रोडक्ट्स को खास तरीके से पेश किया जाता है. जैसे- कौन सी कॉफी बीन्स कहां से आई है और कैसे बनाई गई है वो सबकुछ उसमें टैग्ड होता है.
AI Impact Summit के चौथे दिन पीएम मोदी के साथ दुनिया के कई बड़े टेक लीडर्स एक मंच पर दिखे. इस दौरान OpenAI सीईओ सैम ऑल्टमैन और Anthropic CEO डारियो एमोडेई के बीच ऑक्वर्ड मोमेंट देखने को मिला.
भारत ने अमेरिका को दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आज भी कई बड़ी टेक कंपनियों के CEOs भारतीय मूल के हैं जो इस बात की ताकत को दर्शाता है कि भारतीय प्रतिभा और नेतृत्व वैश्विक स्तर पर कितने प्रभावशाली हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रॉन ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय मूल के हैं.
Google CEO सुंदर पिचाई इस समय भारत दौरे पर हैं. AI Impact Summit जारी है और वो इस मेगा इवेंट में शिरकत करेंगे. इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की है. इतना ही नहीं, भारत में बड़े निवेश का ऐलान भी किया गया है.
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए दिल्ली आए हैं. इस सम्मेलन में पिचाई 20 फरवरी को अपना की नोट भाषण देंगे. यह मुलाकात तकनीकी क्षेत्र में सहयोग और भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
AI Impact Summit 2026 भारत में आयोजित. PM Modi के नेतृत्व में global leaders और AI CEOs शामिल. जानें People-Planet-Progress थीम, India का AI vision और summit का महत्व.
AI Impact Summit 2026 की आज से शुरुआत होने जा रही है. इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर दुनियाभर की दिग्गज AI कंपनियों के बॉस भी शामिल होंगे. वे AI के फायदे और उसके प्रभाव पर चर्चा करेंगे. इसमे एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई भी शामिल होंगे.
India AI Impact Summit 2026: दुनिया भर की तमाम बड़ी कंपनियों के CEO और दूसरे अधिकारी भारत आ रहे हैं. ये लोग 16 फरवरी से शुरू होने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे. 5 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आप भी हिस्सा ले सकते हैं. इसका प्रॉसेस बहुत आसान है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Google के Sundar Pichai या माइक्रोसॉफ्ट के Satya Nadela की गिनती सबसे अमीर भारतीय मूल के CEO के तौर पर होती है, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, जयश्री उल्लाल दुनिया में भारतीय मूल की सबसे अमीर सीईओ बन चुकी हैं.
Google CEO सुंदर पिचाई ने एक बड़ी जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट सन कैचर के लिए एक सफल टेस्ट कंप्लीट कर लिया है. प्रोजेक्ट सन कैचर की मदद से कंपनी लो अर्थ ऑर्बिट में कंप्यूटिंग सिस्टम का सेटअप लगाना चाहती है, जिसको सूरज की रोशनी से पावर मिलेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Google ने आज दिल्ली में एक मेगा इवेंट आयोजित किया. इस इवेंट में अश्विनी वैष्णव और निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्री शामिल हुए. कंपनी ने इस इवेंट में कहा कि अमेरिका के बाद गूगल का सबसे बड़ा AI Scale Hub भारत में बनाया जा रहा है. इस इवेंट में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हुए.
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका के धन कुबेरों को खाने पर बुलाया. इस डिनर पार्टी में एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों के मालिक और सीईओ मौजूद रहे थे. ट्रंप ने खाना परोसने से पहले ही सभी से निवेश का ब्योरा मांग लिया. उन्होंने एक-एक कर टिम कुक, सुंदर पिचई, सत्या नडेला से पूछा कि आखिरकार उन्होंने अमेरिका में कितना पैसा लगाया है.
न्यूयॉर्क के एक भारतीय मूल के युवक का गूगल हेडक्वार्टर दौरा उस समय खास बन गया जब उनकी अचानक मुलाकात गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से हो गई. बहन के साथ ली तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई. हजारों लोगों ने इस मौके पर रिएक्ट किया और कहा कि यह तो सपना सच होने जैसा है.