scorecardresearch
 

Flipkart ला रहा Zomato जैसी सर्विस, कस्टमर को मिलेगा सस्ता फूड?

Flipkart अब Zomato की तरह ही फूड डिलिवरी सर्विस में एंटर करने जा रहा है. इसको लेकर कंपनी ने टेस्टिंग शुरू कर दी है. अभी यह टेस्टिंग कंपनी के स्टाफ पर बेंगलुरू में हो रही है. जल्द ही यह सर्विस लॉन्च होगी. हालांकि अब कंपनी कस्टमर को अट्रैक्ट करने के लिए सस्ते फूड की रणनीति अपना सकती है.

Advertisement
X
Flipkart के ऐप में ही फूड डिलिवरी सर्विस का फीचर मिलेगा. (Photo: Unsplash )
Flipkart के ऐप में ही फूड डिलिवरी सर्विस का फीचर मिलेगा. (Photo: Unsplash )

Flipkart अब एक नई सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है, जिसका काम फूड डिलिवरी करना है. यह सर्विस Zomato के मॉडल की तरह काम करेगी. इसको लेकर कंपनी ने टेस्टिंग शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में इस सर्विस को लॉन्च किया जाएगा. फ्लिपकार्ट की फूड सर्विस का मुकाबला Swiggy और Zomato जैसे ऐप से होगा. ये जानकारी टेकक्रंच ने अपनी रिपोर्ट में दी है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट के फूड सर्विस की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. इसको Eat in By Minutes का नाम दिया जाएगा, जो कंपनी के फ्लिपकार्ट क्विक कॉमर्स सर्विस से इंस्पायर्ड नजर आता है. कंपनी ने बताया है कि टेस्टिंग फेज की शुरुआत अभी बेंगलुरू में की गई है. 

फ्लिपकार्ट की फूड सर्विस की शुरुआती इस महीने के आखिर तक की जा सकती है. हालांकि अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि यह लॉन्चिंग के समय कितने शहरों में उपलब्ध होगी. आने वाले दिनों में फ्लिपकार्ट की तरफ से इसकी जानकारी दी जाएगी. 

8 हजार लोगों के साथ हो रही है टेस्टिंग

रिपोर्ट में कहा है कि फ्लिपकार्ट मौजूदा समय में अपनी फूड डिलिवरी सर्विस की टेस्टिंग कर रहा है. इसकी टेस्टिंग इंटरनल स्टाफ को लेकर चल रही है. शुरुआती चरण में कुछ कर्मचारियों के साथ किया जा रहा था और अब इसकी टेस्टिंग 8 हजार कर्मचारियों के साथ की जा रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Flipkart Sale : ₹12 हजार की रेंज में वॉशिंग मशीन, खुद होगा काम

फ्लिपकार्ट फूड सर्विस कैसे करें यूज? 

Flipkart पर आने वाली फूड सर्विस को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसके लिए फ्लिपकार्ट शॉपिंग ऐप के अंदर फूड डिलिवरी का एक टैब शामिल कर लिया जाएगा, जिस तरह के क्विक कॉमर्स के लिए Minutes को शामिल किया है.

यह भी पढ़ें: Flipkart Sale : ₹12 हजार की रेंज में वॉशिंग मशीन, खुद होगा काम

आजकल कुछ ऐसे फूड डिलिवरी लॉन्च हो रहे हैं, जो स्विगी और जामोटो की तुलना में सस्ते में फूड डिलिवरी सर्विस दे रहे हैं. इसमें Toing जैसे नाम शामिल भी शामिल हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement