यूरोप इस साल हीट वेव का सामना कर है. टेम्प्रेचर अचानक 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. गर्मी की वजह से अफरा-तफरी मची है. वहां AC, कूलर और अन्य कूलिंग प्रोडक्ट की मांग तेजी से बढ़ गई है. बुजुर्गों को बचाने के लिए एक 'हीटवेव वॉच' दी गई है, जो असल में एक इलेक्ट्रोनिक ब्रेसलेट है.
यह ब्रेसलेट कलाई में बांधा जाता है, जिसमें वह दिल धड़कन, स्लीपिंग कंडिशन और अन्य डिटेल्स आदि को ट्रैक करता है. रात में सोते समय अगर कोई परेशानी आती है, तो यह उसमें भी बुजुर्गों की मदद करता है.
एक बटन और मिल जाती है मदद
घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग की मदद के लिए ब्रेसलेट बड़ा ही मददगार साबित होता है. अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो एक बटन दबाते हैं, जिसके बाद सोशल वर्कर को अलर्ट भेजा जाता है. फिर वहां से मदद आती है. ऐसे में उस शख्स की मदद के लिए इमरजेंसी में कुछ लोग आ जाते हैं, जिसमें एम्बुलेंस आदि भी शामिल होती हैं.
ोयह भी पढ़ें: धूप से चलेगा AC, बस इतनी है कीमत
कोविड के बाद रोम ने शुरू की सर्विस
कोविड के बाद रोम की स्थानीय अथॉरिटी ने इसको बीते साल लॉन्च किया था, जो 456 मिलियिन अमेरिकी डॉलर की स्कीम का हिस्सा है. साथ ही मौजूदा समय में यह ब्रेसलेट करीब 700 लोगों को सर्विस देता है.
यह भी पढ़ें: हीट वेव से जूझ रहे यूरोप में भारत की तरह AC नहीं लगा सकते, अलग हैं नियम
ब्लैक प्लास्टिक वाला ब्रेसलेट
यह एक ब्लैक प्लास्टिक वाला ब्रेसलेट है, जिसको कलाई पर वॉच की तरह पहना जा सकता है. इसमें मोशन सेंसर है, जो एक्सिडेंट आदि को भी डिटेक्ट करते हैं, उसके बाद तुरंत इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट भेजते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
हाल ही में यूरोप का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया है कि लोग कूलिंग प्रोडक्ट को खरीदने के लिए शोरूम में घुस गए और जल्द-जल्दी सामान उठाने लगे. ऐसा मंजर आजतक वहां के लोगों ने नहीं देखा है.