scorecardresearch
 

हंसेंगे, बोलेंगे और आपके साथी बनेंगे रोबोट, चीन ने बनाया सबसे अनोखा डिजाइन

चीन की एक कंपनी ने एकदम नए रोबोट तैयार किए हैं, जो इंसानों के साथ एकदम नेचुरल तरीके से बातचीत कर पाएंगे. इसमें फेशियल एक्सप्रेशन के लिए चेहरे और शरीर पर एक सिलिकॉन की लेयर तैयार की है, जो उसको इंसान जैसा एक्सप्रेशन प्रोवाइड कराते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
यूबीटेक नाम कंपनी ने बनाया कंपेनियन रोबोट. (Photo: robotsinternational)
यूबीटेक नाम कंपनी ने बनाया कंपेनियन रोबोट. (Photo: robotsinternational)

भारत समेत दुनियाभर में ऐसी ढेरों फिल्में हैं, जहां एक रोबोट इंसानों के साथ रहने लगते हैं और उनके परिवार का हिस्सा बन जाते हैं. कुछ फिल्मों में रोबोट और इंसानों के बीच की लव स्टोरी भी दिखाई जा चुकी है. 

अब चाइना ने एक ऐसा ही रोबोट लॉन्च किया है, जो इंसानों का साथी बन सकता है. इसका नाम UWORLD U1 है और इसको यूबीटेक नाम की कंपनी ने तैयार किया है. 

यह एक कंपेनियन रोबोट है, जिसका मतलब है कि यह बतौर साथी ,की भूमिका अदा कर सकेगा. कंपनी ने बताया है कि वह पहली बार कंपेनियन ह्यूमनॉयड रोबोट का मास प्रोडक्शन शुरू कर रही है. 

फैक्टरी के लिए नहीं हैं ये रोबोट 

जहां अधिकतर ह्यूमनॉयड रोबोट को फैक्टरी, वेयरहाउस और सफाई आदि का काम करने के लिए तैयार किया है. वहीं, यूवर्ल्ड यू1 को खासतौर से घर के लिए डिजाइन किया गया है.

AI की मदद से करता है इंट्रैक्शन 

यूवर्ल्ड यू1 रोबोट का काम डिब्बे उठाना और नौकरी करना नहीं है. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लोगों से बातचीत करते हैं. कुछ वेबसाइट पर ये रोबोट्स सेल के लिए भी उपलब्ध हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग

दूसरों से काफी अलग है UWORLD U1

UWORLD U1 रोबोट इंसानों के साथ आसानी से बातचीत कर सकते हैं. नेचुरल कन्वर्सेशन के लिए इन रोबोट्स में फेशियल रिकॉग्नाइजेशन, आई कॉन्टैक्ट फीचर और बातचीत में AI के इस्तेमाल को शामिल किया गया है. 

बुजुर्ग और युवाओं के लिए खास रोबोट 

कंपनी के मुताबिक, ये कंपेनियन रोबोट बुजुर्ग और अकेले रहने वाले लोगों का अकेलापन दूर कर सकते हैं. उनसे बातचीत कर सकते हैं. 

रोबोट्स की बॉडी मूमेंट

यूबीटेक के मुताबिक, इन रोबोट्स में 88 जोड़ का इस्तेमाल किया है. ऐसे में इन रोबोट्स की बॉडी मूमेंट इंसानों की तरह फ्लेक्सिबल नजर आती है. 

यह भी पढ़ें: कल फैक्ट्री में थे, आज फैशन शो में, रोबोट्स का नया अवतार देखकर दंग रह जाएंगे

300 माइक्रो फेशियल एक्सप्रेशन को शामिल किया

यूबीटेक ने इंसानों जैसे फेस एक्सप्रेशन के लिए 300 माइक्रो फेशियल एक्सप्रेशन को शामिल किया है. यूबीटेक ने रोबोट्स की स्किन को सिलिकन की मदद से तैयार किया है, जिसकी मदद से चेहरे पर रिंकल आदि आते हैं और ये देखने में इंसानों जैसे लगते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement