scorecardresearch
 

कल फैक्ट्री में थे, आज फैशन शो में, रोबोट्स का नया अवतार देखकर दंग रह जाएंगे

साउथ कोरिया के सियोल में एक फैशन शो आयोजित किया गया है, जिसमें इंसानी मॉडल्स के साथ को रोबोट्स भी रैंप पर नजर आए. रोबोट्स ने कैटवॉक किया है. रोबोट्स कमाल के आउटफिट में नजर आ चुके हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
इंसानों संग रोबोट्स ने मिलाए कदमताल. (File Photo: AI Generated)
इंसानों संग रोबोट्स ने मिलाए कदमताल. (File Photo: AI Generated)

ह्यूमनॉइड रोबोट ने अब एक नया कारनामा करके दिखाया है, जिसमें वे मॉडल्स के साथ रैम्प पर चलते हुए दिखाई दिए. इस सप्ताह साउथ कोरिया के सियोल में एक फैशन शो आयोजित किया. इससे पहले रोबोट्स फुटबॉल खेलते हुए नजर आए और दूसरी तरफ चीन में एक शो में डांस करते हुए नजर आ चुके हैं. 

अब रोबोट्स रैंप पर हैरान कर देने वाले आउटफिट्स में नजर आए हैं. इस फैशन शो के जरिए दिखाया गया है कि भविष्य में अगर इंसान और रोबोट्स साथ रहते हैं तो उनका फैशन कैसा हो सकता है. 

आयोजक गैलेक्सी कॉर्पोरेशन ने इस इवेंट की मदद से ऐसे भविष्य को दिखाने की कोशिश की है, जहां रोबोट्स सिर्फ इंसानों की मदद के लिए सिर्फ ऑफिस, फैक्टरी आदि तक सीमित नहीं रहे हैं. भविष्य में रोबोट्स हमारे साथ कई जगाहों पर नजर आएंगे.

रोबोट्स रैंप पर महिला मॉडल के साथ चलते हुए दिखे 

फैशन शो को दौरान रोबोट्स को सिर्फ बस एक सजावटी ऑब्जेक्ट के रूप में इस्तेमाल नहीं किया गया है, बल्कि वे इंसानी मॉडल्स के साथ तालमेल बिठाकर रैंप पर चलते हुए नजर आ चुके हैं. 

 काउबॉय-स्टाइल आउटफिट रोबोट्स ने पहना 

Advertisement

रोबोट ने नीले रंग का काउबॉय-स्टाइल आउटफिट और हैट पहना हुआ है, वहीं साथ चल रहे मॉडल ने भी उसी तरह की कपड़ने पहने थे. अन्य लुक्स में चमकदार सिल्वर जैकेट्स, लंबे फ्लोइंग गाउन और लंबे-लंबे फ्यूचरिस्टिक पैंट्स शामिल थीं. 

यह भी पढ़ें: गूगल ला रहा कमाल का फीचर! अब नोटिफिकेशन आने पर पिक्सल स्मार्टफोन ऐसे देगा अलर्ट

रोबोट्स के पास भी होना चाहिए आउटफिट 

आयोजक गैलेक्सी कॉर्पोरेशन के मुताबिक, इस फैशन शो का मकसद एक सिंपल सा सवाल था कि अगर रोबोट्स भविष्य में हमारी लाइफ स्टाइल का हिस्सा होने वाले हैं तो क्या उनका कोई आउटफिट नहीं होना चाहिए. 

आने वाले दिनों में रोबोट्स फैशन का ट्रेंड 

रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी का मानना है कि आने वाले दिनों में इंसान रोबोट्स द्वारा पहने जाने वाले फैशन से प्रेरणा ले सकेंगे. साथ ही रोबोट्स इंसानों के लिए बनाए गए स्टाइल के कपड़े पहन सकेंगे. 

बौद्ध दीक्षा समारोह में हिस्सा लिया

दरअसल, साउथ कोरिया में इसी महीने की शुरुआत में गाबी  नामक एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने सियोल में एक बौद्ध दीक्षा समारोह में हिस्सा लिया. फिर उसने विजिटर्स का स्वागत किया और फिर बौद्ध धर्म को लेकर खुद को समर्पित करने की प्रतिज्ञा भी ली. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement