scorecardresearch
 

BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना नेटवर्क होगी कॉलिंग, कीमत 1.34 लाख रुपये

BSNL ने एक खास फोन लॉन्च किया है जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी गई है. ये फोन बिना नेटवर्क के भी चलेगा और कॉलिंग की जा सकेगी. मैसेज भी भेज सकेंगे. आइए जानते हैं क्या कुछ है इसमें खास.

Advertisement
X

जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता, वहां भी अब फोन पर बात की जा सकेगी. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारत में नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1.34 लाख रुपये रखी गई है.

पहली नजर में इसकी कीमत काफी ज्यादा लग सकती है, लेकिन यह कोई नॉर्मल स्मार्टफोन नहीं है. इसे ऐसे इलाकों के लिए बनाया गया है, जहां मोबाइल टावर नहीं हैं या किसी आपदा के दौरान पूरा नेटवर्क बंद हो जाता है. 

यह भी पढ़ें: पानी की टंकी खुद से भर देगा ये गैजेट, बार-बार मोटर ऑन-ऑफ करने की झंझट खत्म!

सैटेलाइट फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मोबाइल टावर पर डिपेंडेंट नहीं रहता. नॉर्मल फोन कॉल करने के लिए आपके फोन का पास में लगे मोबाइल टावर से जुड़ना जरूरी होता है. लेकिन सैटेलाइट फोन सीधे ऑर्बिट में मौजूद सैटेलाइट से कनेक्ट होता है.

यही वजह है कि पहाड़ों, जंगलों, समुद्र के बीच या दूर-दराज के इलाकों में भी इससे बात की जा सकती है. 

BSNL कई सालों से देश में ग्लोबल सैटेलाइट फोन सर्विस (GSPS) उपलब्ध करा रहा है. अब कंपनी ने आम कस्टमर्स और संस्थानों के लिए नया सैटेलाइट हैंडसेट पेश किया है.

Advertisement

सरकार के नियमों के मुताबिक इस सर्विस को लेने के लिए नॉर्मल मोबाइल कनेक्शन की तरह पहचान और दस्तावेज देने होंगे. इसके अलावा यह भी बताना होगा कि फोन का इस्तेमाल कहां, कितने समय और किस मकसद के लिए किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर बवाल, देसी कंपनी नहीं देगी ये फीचर, खुद बॉस ने किया कंफर्म

यह फोन एंड्रॉयड स्मार्टफोन जैसा नहीं है. इसमें टचस्क्रीन, सोशल मीडिया ऐप, वीडियो स्ट्रीमिंग या हाई-स्पीड इंटरनेट जैसे फीचर्स नहीं मिलतीं. इसका मेन काम ऐसे समय में भरोसेमंद वॉयस कॉलिंग और SMS उपलब्ध कराना है, जब मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह गायब हो.

यही वजह है कि इसका इस्तेमाल आपदा प्रबंधन, राहत कार्य, सुरक्षा एजेंसियां, खनन, तेल और गैस सेक्टर, समुद्री गतिविधियों और दूर-दराज के इलाकों में काम करने वाले लोग ज्यादा करते हैं.  

इस फोन की कीमत करीब 1.34 लाख रुपये है, लेकिन सिर्फ फोन खरीदना ही काफी नहीं होगा. इसे इस्तेमाल करने के लिए BSNL का सैटेलाइट सर्विस प्लान भी लेना होगा. इन प्लान में मंथली रेंटल और कॉल चार्ज अलग-अलग होते हैं. सरकार और कमर्शियल कस्टमर्स के लिए अलग-अलग प्लान उपलब्ध हैं. 

कई लोगों के मन में सवाल होगा कि जब आज के स्मार्टफोन में सैटेलाइट मैसेजिंग जैसी सुविधा आने लगी है, तब अलग से सैटेलाइट फोन की जरूरत क्यों है. इसका जवाब यह है कि दोनों तकनीक अलग हैं.

Advertisement

कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन सिर्फ इमरजेंसी मैसेज भेजने या सीमित सैटेलाइट सुविधा देते हैं, जबकि BSNL का यह फोन सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए रेग्यूलर वॉयस कॉल और SMS के लिए बनाया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement