scorecardresearch
 

Apple के सबसे सस्ते MacBook पर बंपर डील, Amazon पर होगी कई हजार की सेविंग

Apple MacBook Neo 2026, असल में एक अफोर्डेबल मैकबुक है. जो लोग ऐपल के Mac इकोसिस्टम का फायदा उठाना चाहते हैं और बजट कम है, उनके लिए यह एक बेस्ट डिवाइस है. इसमें Apple के A18 Pro चिपसेट का यूज किया है, जो iPhone 16 Pro सीरीज में भी किया जा चुका है. आइये इसकी कीमत और डील्स के बारे में जानते हैं.

Advertisement
X
Apple Macbook Neo में A18 Pro चिपसेट का यूज किया है. (Photo: Apple.com)
Apple Macbook Neo में A18 Pro चिपसेट का यूज किया है. (Photo: Apple.com)

Apple New 2026 असल में कंपनी का सबसे सस्ता लैपटॉप है. अब भारत में इस पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी ने इस लैपटॉप को उन लोगों के लिए लॉन्च किया था, जो Mac ईकोसिस्टम का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, लेकिन कम बजट होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाते हैं.

यह दो वेरिएंट 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ आता है. आइए इसकी कीमत, डिस्काउंट और स्पेसिफिकेशन्स बारे में जानते हैं. 

MacBook Neo 2026 के 256GB वेरिएंट की कीमत 68,990 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 76,990 रुपये है. बेस वेरिएंट पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 4,300 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिल रहा है, जिसके बाद कीमत 64,690 रुपये तक हो जाती है.

MacBook Neo 2026 के 512GB स्टोरेज वेरिएंट पर 6,300 रुपये का डिस्काउंट लिस्ट है और कीमत घटकर 70,690 रुपये हो जाएगी. डिस्काउंट में कभी भी बदलाव हो सकता है.  

Apple Care+ के साथ कीमत में 18,599 रुपये तक का इजाफा हो सकता है. ऐपल केयर के तहत तीन साल की सर्विस मिलती है. यह ऑफर अभी Amazon India पर लिस्ट है. 

MacBook Neo 2026 के भारत में स्पेसिफिकेशन्स 

Advertisement

MacBook Neo 2026 में A18 Pro चिप का इस्तेमाल किया है और इस चिपसेट का इस्तेमाल iPhone 16 Pro सीरीज में भी किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने जेब से निकाला सफेद फोन, इतने लाख है कीमत

MacBook Neo 2026 का डिस्प्ले 

ऐपल नियो 2026 में 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्जिंग के बाद यह 16 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकेगा. इसमें 500Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!

MacBook Neo 2026 की रैम 

MacBook Neo 2026 में 8GB RAM मिलती है. यह लैपटॉप iPhone की चिप पर काम करता है, जो सबसे मजेदार बात है. इसका डिजाइन ज्यादा बेहतर और कूल नजर आता है. साथ ही MacOS का एक्सपीरियंस करने का मिलेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement