scorecardresearch
 

iPhone, AirPods और Mac सब बदल जाएंगे? 8 जून को ऐपल करेगा बड़ा ऐलान

ऐपल का वर्ल्ड वाइड कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) 8 जून से शुरू हो रहा है. इस दौरान iOS 27 सहित कई नए ऐलान किए जाएंगे. एआई पर पूरा फोकस रहेगा, लेकिन क्या आईफोन यूजर्स के लिए कुछ खास आएगा? आइए जानते हैं.

Advertisement
X
Apple will begin WWDC 2026 on June 8. (Photo: Apple)
Apple will begin WWDC 2026 on June 8. (Photo: Apple)

ऐपल का साल का सबसे बड़ा इवेंट WWDC 2026 शुरू होने वाला है और इस बार कंपनी का पूरा फोकस एक चीज पर नजर आ रहा है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस. हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब कंपनी का फोकस एआई है. कई सालों से फोकस एआई रहा है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि अब तक आईफोन एआई के मामले में सैमसंग के फ्लैगशिप से काफी पीछे दिखता है.

इस साल लोगों को उम्मीद है कि कंपनी जो भी एआई फीचर्स ऐलान करेगी वो आईफोन में मिलेगा. क्योंकि पहले कई बार कंपनी एआई फीचर्स का ऐलान तो कर देती है, लेकिन आईफोन में आने में सालों लग जाते हैं और कुछ फीचर्स कभी मिलते ही नहीं. 

यह भी पढ़ें: Nvidia का बड़ा धमाका, लॉन्च किया ऐसा चिप जो ऐपल से लेकर इंटेल तक पसीने छुड़ा देगा

इवेंट से पहले ही सामने आ रही रिपोर्ट्स और टीजर से साफ है कि ऐपल इस बार सिर्फ सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं लाने वाला, बल्कि अपने पूरे इकोसिस्टम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बदलने की तैयारी में है.

ऐपल ने इस बार अपने इवेंट के लिए All Systems Glow जैसा टैगलाइन इस्तेमाल किया है, जिससे इशारा मिलता है कि iPhone, iPad, Mac और बाकी डिवाइसेज में नया विजुअल बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iOS का नया वर्जन पहले से ज्यादा स्मूद, विजुअल और स्मार्ट होगा.

Advertisement

सबसे ज्यादा चर्चा iOS 27 को लेकर हो रही है. माना जा रहा है कि इसमें AI से जुड़े कई बड़े फीचर्स मिल सकते हैं. Siri को पहले से ज्यादा समझदार बनाया जा सकता है, जो सिर्फ कमांड सुनने के बजाय आपकी आदतों को समझकर खुद सुझाव दे सके.

यह भी पढ़ें: फोन चोरी या स्नैचिंग के बाद खुद हो जाएगा लॉक, ऐपल ला रहा है कमाल का फीचर

ऐपल इस बार गूगल और माइक्रोसॉफ्ट की तरह सीधे AI चैटबॉट रेस में उतर सकता है. यानी आईफोन में ऐसा सिस्टम आ सकता है जो ईमेल लिखने, मैसेज बनाने, फोटो एडिट करने और यहां तक कि ऐप्स के अंदर काम करने में भी मदद करे.

WWDC 2026 में सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि Mac और iPad में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. macOS का नया वर्जन AI टूल्स के साथ आएगा, जिससे काम करना आसान और तेज हो सकता है. वहीं iPad को और ज्यादा कंप्यूटर जैसा बनाने की कोशिश हो सकती है.

वियरेबल्स भी इस बार चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल अपने AirPods और Apple Watch में AI फीचर्स जोड़ सकता है. AirPods में रियल टाइम ट्रांसलेशन या हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चीन में एलॉन मस्क का अजीब एक्सप्रेशन, ऐपल सीईओ टिम कुक के साथ वीडियो वायरल

Advertisement

इसके अलावा ऐपल स्मार्ट ग्लासेस पर भी काम कर रहा है, और WWDC में इसकी झलक मिल सकती है. हालांकि यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे लॉन्च करेगी या सिर्फ टीज करेगी.

ऐपल के इस इवेंट का एक बड़ा फोकस डेवलपर्स भी होंगे. कंपनी नए टूल्स दे सकती है, जिससे ऐप डेवलपर्स अपने ऐप्स में एआई फीचर्स आसानी से जोड़ सकें. इसका सीधा असर यूजर्स पर पड़ेगा, क्योंकि आने वाले समय में ज्यादातर ऐप्स ज्यादा स्मार्ट हो सकते हैं.

WWDC हमेशा से सॉफ्टवेयर अपडेट का इवेंट रहा है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग नजर आ रहा है. AI की रेस में अब ऐपल भी पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी में है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि ऐपल सिर्फ फीचर्स दिखाएगा या सच में ऐसा कुछ लेकर आएगा जो यूजर्स के लिए गेम चेंजर साबित हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement