scorecardresearch
 

iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स होंगे महंगे, 35 हजार रुपये तक बढ़ सकती हैं कीमतें

ऐपल ने हाल ही में अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं. हालांकि आईफोन की कीमतें नहीं बढ़ाई गईं. अब रिपोर्ट आ रही है कि मौजूदा iPhone 17 सीरीज महंगी की जा सकती है.

Advertisement
X
iPhone 17 सीरीज हो सकती है महंगी (Photo: ITG)
iPhone 17 सीरीज हो सकती है महंगी (Photo: ITG)

अगर आप इस साल नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple अपने मौजूदा iPhone 17 सीरीज की कीमत में बड़ा इजाफा कर सकता है.

टिप्सटर संजु चौधरी के मुताबिक, कुछ मॉडल्स की कीमत में 35,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हालांकि, ऐपल ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

ऐपल ने महंगे कर दिए हैं अपने ज्यादातर प्रोडक्ट्स

दरअसल हाल ही में ऐपल ने अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है. यहां तक की Mac Mini जैसे प्रोडक्ट्स 30 हजार महंगे हो गए हैं, जबकि कुछ की कीमतें में 1 लाख रुपये से ज्यादा बढ़ी हैं. हालांकि इस प्राइस हाइक से आईफोन को अलग रखा गया था. वजह एआई की वजह से हो रही चिप शॉर्टेज बताई गई.

जानकार कह रहे हैं कि अगर कंपनी तमाम प्रोडक्ट्स चिप की वजह से महंगा कर सकती है तो आईफोन में भी सिलिकॉन यूज होता है ऐसे में आने वाले समय में आईफोन नैचुरली महंगे हो जाएंगे.

Advertisement

iPhone 17 सीरीज के तमाम मॉडल्स महंगे हो सकते हैं

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार iPhone 17, iPhone 17e, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत बढ़ सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह हाल के सालों में iPhone की सबसे बड़ी प्राइस हाइक में से एक होगी.

आम तौर पर ऐपल अपने प्रोडक्ट की कीमतों को लेकर काफी कंसिस्टेंट रहता है. यानी बहुत कम बार ही कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बीच में ही बढ़ाईं. आम तौर पर नया आईफोन या मैकबुक पुराने वाले मॉडल की कीमत के आस पास ही लॉन्च होते हैं. लॉन्च के समय पुराने मॉडल्स सस्ते कर दिए जाते हैं. लेकिन इस बार मामला उल्टा है.

iPhone 18 भी पहले से महंगा लॉन्च हो सकता है

कंपनी ने सितंबर लॉन्च से पहले प्रोडक्ट्स मंहगे कर दिए. इससे ये साफ है कि iPhone 18 सीरीज को महंगा लॉन्च करे. लेकिन कुछ जानकार ये मान रहे हैं कि अभी की बढ़ी कीमत कंपनी को सितंबर लॉन्च के लिए एक सेफ विंडो देगा.

35 हजार रुपये तक बढ़ सकती हैं कीमतें

भारत में सामने आए लीक के मुताबिक, स्टैंडर्ड iPhone 17 की कीमत मौजूदा 82,990 रुपये से बढ़कर करीब 94,900 रुपये हो सकती है. वहीं iPhone 17e की कीमत 64,900 रुपये से बढ़कर 74,900 रुपये तक पहुंच सकती है. सबसे पतले डिजाइन वाले iPhone Air की कीमत 1,19,900 रुपये से बढ़कर करीब 1,34,900 रुपये होने का दावा किया गया है.

Advertisement

प्रो मॉडल्स की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17 Pro की कीमत 1,54,900 रुपये से 1,69,900 रुपये के बीच हो सकती है. वहीं iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,84,900 रुपये से लेकर 1,99,000 रुपये तक पहुंच सकती है. अगर यह दावा सही साबित होता है, तो भारत में iPhone Pro Max की कीमत पहली बार करीब 2 लाख रुपये के आसपास पहुंच सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement