scorecardresearch
 

रहस्यमयी डिलीवरी! बिना ऑर्डर बुजुर्ग महिला के घर लगा Amazon पार्सल का ढेर, पहुंचे 100 से ज्यादा डब्बे

ना ऑर्डर , ना कोई पेमेंट और ना ही Amazon पर कोई अकाउंट. इसके बावजूद बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे 100 से ज्यादा ऐमेजॉन पार्सल पहुंच चुके हैं. महिला को शुरुआत में यह एक गलती लगी थी, लेकिन अब उनके लिए एक बड़ी परेशानी हो गई है.

Advertisement
X
Amazon पार्सल से परेशानी हुईं महिला. (File Photo: Unsplash)
Amazon पार्सल से परेशानी हुईं महिला. (File Photo: Unsplash)

एक बुजुर्ग महिला के साथ अजीब घटना हो रही है और वह हैरान हैं कि बिना ऑर्डर किए उनके घर पर 100 से ज्यादा ऐमेजॉन पार्सल कैसे डिलिवर हो रहे हैं. साथ ही कंपनी ने भी इस संबंध में जांच शुरू कर दी है. 

79 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिनका नाम पैट हर्ली है और वह अमेरिका में रहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुजुर्ग महिला ने बताया है कि उनके घर अब तक 100 से ज्यादा ऐमेजॉन पैकेज डिलिवर हो चुके हैं. साथ ही उन्होंने बताया है कि ना तो ऐमेजॉन पर कोई अकाउंट है ना ही उन्होंने कोई ऑर्डर करवाया है. 

बीते साल गर्मियों से आ रहे पार्सल 

महिला ने बताया है कि इसकी शुरुआत बीते साल गर्मियों में हुई थी. जब पहली उनके घर पर कुछ बॉक्स पहुंचे. पैकेज पर लिखा पता तो सही था, लेकिन जिस शख्स का नाम बॉक्स पर लिखा था, वह उससे बिलकुल अनजान थीं. 

शुरुआत में लगा कि गलती से आ गया 

शुरुआत में उन्हें लगा कि यह गलती से डिलिवरी हो गया है, लेकिन कुरियर आने बंद नहीं हुए. इसके बाद महिला परेशान हो गईं. महिला दिव्यांग हैं और इतने सारे बॉक्स की वजह से उनको परेशानी हो रही है. 

Advertisement

अनचाहे पार्सल की वजह से हो रही परेशानी

महिला ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया है कि कई बार तो पैकेज उनके दरवाजे तक तक को ब्लॉक कर देते हैं. इसके बाद महिला बड़ी मुश्किल से उन पार्सल को एक जगह से दूसरी जगह पर रखते हैं. 

यह भी पढ़ें: ईरान में खामेनेई की आखिर कैसे मिली लोकेशन? US-Israel की टेक्नोलॉजी ने ऐसे किया ट्रैक

पार्सल के नाम कोई शख्स नहीं

महिला ने बताया कि हर एक बार बॉक्स पर एक ही शख्स का नाम लिखा होता है और उस नाम से उनके घर के आसपास कोई ऐसा शख्स नहीं रहता है. 

Amazon कर रही हैं जांच 

Amazon को जब इसके बारे में पता चला तो ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ने उनसे माफी मांगी है. साथ ही कंपनी ने बताया है कि इस संबंध में वह जांच करेंगे तो पता करेंगे कि समस्या कहां से शुरू हुई है. 

हालांकि अभी बुजर्ग महिला उम्मीद कर रहे हैं कि अब यह डिलीवरी आखिरकार बंद हो जाए और उनका घर फिर से सामान्य हो सके. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement