scorecardresearch
 

चीनी रोबो डॉग विवाद के बाद Galgotias University बाहर, AI Impact Summit में सरकार का कड़ा कदम

AI Impact Summit दिल्ली में शुरू हो चुका है. समिट के दूसरे दिन गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक रोबोडोग शोकेस किया. आरोप लग रहे हैं कि ये चीनी रोबोट है और इसलिए इसे सरकार ने एक्सपो एरिया से बाहर कर दिया है.

Advertisement
X
AI Impact Summit में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने दिखाया चीनी रोबोट, अब बाहर किया गया
AI Impact Summit में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने दिखाया चीनी रोबोट, अब बाहर किया गया

AI Impact Summit 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा पेश किए गए एक रोबोडोग को लेकर विवाद हो गया है. ये रोबोडोग चीनी कंपनी Unitree का बताया जा रहा है. 

वीडियो वायरल होने के बाद अब Galgotias University को Summit के Expo एरिया से तुरंत हटाने को कहा गया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम वायरल वीडियो और उसके बाद उठे विवाद के बाद लिया गया है.

गौरतलब है कि AI Impact Summit में Galgotias के पवेलियन में एक रोबोट डॉग दिखाया गया था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह दावा किया गया कि यह उनके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की इनोवेशन है.

हालांकि, कुछ टेक यूजर्स और इंडस्ट्री ऑब्जर्वर्स ने कहा कि यह डिवाइस चीन की कंपनी Unitree Robotics के कमर्शियल मॉडल से मिलता-जुलता है, जो पहले से बाजार में उपलब्ध है. इसी के बाद विवाद तेज हो गया.

विवाद बढ़ने पर यूनिवर्सिटी ने सफाई दी कि रोबोट को इन-हाउस डेवलपमेंट के तौर पर पेश नहीं किया गया था. उनका कहना था कि यह डिवाइस छात्रों की ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए लिया गया है और इसे शैक्षणिक उद्देश्य से प्रदर्शित किया गया था. 

Advertisement

इस मामले पर राहुल गांधी का भी एक X पोस्ट आया. उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि AI Impact Summit में चीनी प्रोडक्ट्स शोकेस किए जा रहे हैं.

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया और आयोजकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी को Expo स्पेस खाली करने को कहा. फिलहाल आधिकारिक तौर पर बयान जारी नहीं किया गया है.

AI Impact Summit जैसे इंटरनेशनल मंच पर हर डेमो और हर दावा बहुत बारीकी से देखा जाता है. यहां दिखाई जाने वाली टेक्नोलॉजी सिर्फ दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी होती है. ऐसे में किसी भी तरह की गलतफहमी या अस्पष्ट प्रेजेंटेशन तुरंत चर्चा और विवाद का कारण बन सकती है.

अब सबकी नजर इस बात पर है कि आयोजक इस मामले पर ऑफिशियल रूप से क्या बयान जारी करते हैं और आगे ऐसे मामलों से बचने के लिए क्या डायरेक्शन दिए जाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement