
आधार, एक सेसेंटिव डॉक्यूमेंट है. इसमें फोटो, नाम, पता और मोबाइल नंबर शामिल होते हैं. अगर हैकर्स या स्कैमर्स, बैंक खाते में ठगी के इरादे से आधार डिटेल्स में छेड़खानी करते हैं तो बचाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक नया AI फीचर लेकर आ रहा है. जिसका नाम Aadhaar AI Mitra होगा.
आने वाले दिनों में UIDAI की तरफ से Aadhaar AI Mitra लॉन्च कियाा जाएगा. मीडिया रिपोर्ट में बताया है कि UIDAI जल्द ही एक चैटबॉट आधार एआई मित्र लेकर आ रहा है.
AI इम्पैक्ट समिट में आधार का पवेलियन
दरअसल, AI Impact Summit 2026 के दौरान UIDAI की तरफ से भी एक पवेलियन लगाया गया है. इसको लेकर @UIDAI ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट किया है. इसमें आधार को लेकर डिटेल्स दी गई है.
यह भी पढ़ें: डेटा सेंटर, एआई चिप फैक्ट्री... AI Impact Summit में हुईं 5 मेगा डील्स, भारत को कितना फायदा

हिंदी और इंग्लिश में देता है जवाब
आधार एआई मित्र, असल में एक चैटबॉट है. हिंदी और अंग्रेजी लैंग्वेज में काम करने यह चैटबॉट आधार कार्ड होल्डर्स के लिए बड़े ही काम का साबित होगा.
यह भी पढ़ें: AI Impact Summit में रोबोट सर्जन! तस्वीरों में देखें AI का महाकुंभ
आधार अपडेट की रिक्वेस्ट के बाद करेगा कॉल
रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों एआई चैटबॉट अपने हर उस आधार कार्ड होल्डर्स को कॉल करेगा जब उनके आधार कार्ड डिटेल्स में अपडेट या फिर ऑथेन्टिकेशन का यूज किया गया हो. चैटबॉट कंफर्म करेगा कि आधार कार्ड होल्डर्स ने अपने आधार डेटाबेस में कोई डिटेल्स अपडेट कराई है या नहीं. अगर नहीं तो वह उस रिक्वेस्ट को कैंसिल कर सकेगा. इसकी मदद से साइबर ठगी पर लगाम लगाने की कोशिश होगी.
साइबर ठगों पर नकेल कसेगी
अगर साइबर स्कैमर्स डेटाबैक से छेड़खानी करते हैं तो उसको तुरंत रोका जा सकेगा. अभी इस फीचर को लेकर टेस्टिंग हो रही है और आने वाले दिनों में इसको लेकर और डिटेल्स शेयर की जाएगी.