scorecardresearch
 

दिल्ली में घर बैठे होगी शराब की ऑनलाइन बुकिंग, जानें क्या हैं नियम

दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए DSIIDC ने नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इससे ग्राहक ऑनलाइन एडवांस बुकिंग और पेमेंट कर सकते हैं. हालांकि, शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी और खरीदारों को 48 घंटे के भीतर स्टोर से अपनी बोतलें लेनी होंगी.

Advertisement
X
स्टोर से शराब लेने के लिए क्यूआर कोड दिखाना होगा. (Photo: Representational)
स्टोर से शराब लेने के लिए क्यूआर कोड दिखाना होगा. (Photo: Representational)

दिल्ली में शराब लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब दिल्ली वासी सरकार के DSIIDC के एक नए मोबाइल ऐप के जरिए एडवांस बुकिंग कर सकेंगे. हालांकि, शराब की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी. इसीलिए खरीदारों को ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद 48 घंटे के भीतर खुद स्टोर पर जाकर अपनी बोतलें लेनी होंगी.

'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप पर जाकर ग्राहक मौजूद ब्रांड देख सकते हैं, अपनी पसंद का स्टोर चुन सकते हैं और बोतल का साइज और मात्रा तय कर सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट के बाद उपभोक्ताओं को एक क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे दुकान पर स्कैन करके आसानी से शराब ली जा सकती है.

इस व्यवस्था से दुकानों पर लंबी कतारों और इंतजार से छुटकारा मिलेगा. इसके साथ ही काउंटर पर भीड़भाड़ घटेगी और बिलिंग में पारदर्शिता आएगी.

नियम और शर्तें

आबकारी नियमों के मुताबिक, इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए खरीदार की उम्र कम से कम 25 साल होनी चाहिए. साथ ही एक व्यक्ति 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर से ज्यादा नहीं खरीद सकता. एक बार प्रोडक्ट बिकने या स्टोर से पिकअप होने के बाद उसे वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है, हालांकि स्टोर से सामान उठाने से पहले बुक किए गए ऑर्डर को कैंसिल किया जा सकता है.

Advertisement

ये एडवांस बुकिंग दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफरास्ट्रकचर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DSIIDC) के 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप के जरिए की जा सकती है. DSIIDC पूरे शहर में लगभग 200 खुदरा स्टोर संचालित करती है.

दिल्ली में कुल चार सरकारी निगम हैं जो 700 से ज्यादा दुकानों के जरिए शराब बेचते हैं, लेकिन फिलहाल ये ऑनलाइन सुविधा सिर्फ DSIIDC के अपने 208 आउटलेट्स पर ही मुहैया कराई गई है.

यह भी पढ़ें: शराब, गांजा, स्मैक और चरस के खिलाफ जागरूकता अभियान, जीविका दीदियां घर-घर पहुंचाएंगी नशामुक्ति का संदेश

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल ऑनलाइन बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया बहुत ज्यादा खास नहीं रही है. इस सेवा का भविष्य और इसका विस्तार पूरी तरह से ग्राहकों के रुझान पर निर्भर करेगा

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement