scorecardresearch
 

व्हाट्सऐप: 'टैगलाइन' नाम के साथ वापसी कर सकता है पुराना टेक्स्ट स्टेटस फीचर

व्हाट्सऐप के नए स्टेटस फीचर के आने के बाद से पुराने टेक्स्ट स्टेटस ने अपनी जगह खो दी थी, पर अब आपको जानकर खुशी हो सकती है कि आपका वही पुराना टेक्स्ट स्टेटस वापस आने वाला है.

Advertisement
X
'टैगलाइन' नाम के साथ वापसी कर सकता है पुराना टेक्स्ट स्टेटस
'टैगलाइन' नाम के साथ वापसी कर सकता है पुराना टेक्स्ट स्टेटस

व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने चैट ऐप में एक नया स्टेटस फीचर पेश किया है जिसमें इंस्टाग्राम और स्नैपचैट की तरह स्टेटस में फोटोज और वीडियोज लगाए जा सकते हैं. इस फीचर के आने से व्हाट्सऐप का पुराना टेक्स्ट स्टेटस वाला फीचर चला गया है. लेकिन लीक हुई खबरों के मुताबिक पता चला है कि फेसबुक की कंपनी व्हाट्सऐप अपने टेक्स्ट स्टेटस फीचर को एक नए अपडेट के साथ वापस लाने वाली है.


ट्विटर यूजर WABetaInfo द्वारा लीक किए गए खबर के मुताबिक व्हाट्सऐप अपने ऐप में नए फीचर स्टेटस वाले फीचर को वापस लाने की तैयारी कर रहा है. आपको बता दें कि ये वही यूजर है कि जिसकी सारी लीक की गई जानकारी आमतौर पर सही निकलती है. इस टैगलाइन फीचर के आने के बाद यूजर्स फिर से पुराना टेक्स्ट स्टेटस और इमोजी लगा पाएंगे.

Advertisement

लीक हुई जानकारी के हिसाब से ऐसा लग रहा है कि नए टैगलाइन फीचर में कोई बदलाव शायद ही होगा और ये नए स्टेटस फीचर के साथ ही जोड़ा जाएगा. लेकिन लीक सोर्सेज के हिसाब से टैगलाइन फीचर में नए स्टेटस फीचर के साथ आए को उपलब्ध कराया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement