scorecardresearch
 

Snapchat में आया नया फीचर, फेसबुक कर सकता है कॉपी

Snapchat ने नए सर्च फीचर को ट्विटर और फेसबुक से मिल रहे चुनौतियों के बीच लॉन्च किया है.

Advertisement
X
स्नैपचैट
स्नैपचैट

Snapchat ने अपने ऐप में एक नए सर्च फीचर को लॉन्च किया है जिससे अब यूजर्स फ्रेंड लिस्ट में नहीं होने वाले लोगों द्वारा भी पोस्ट किए हुए फोटोज और वीडियोज को देख सकते हैं. इसमें यूजर्स स्पोर्ट्स गेम्स, इवेंट्स यहां तक की लोकल बार और मौसम के बारे में भी सर्च कर सकते हैं.


Snapchat ने इस फीचर को ट्विटर और फेसबुक से मिल रहे चुनौतियों के बीच लॉन्च किया है. जहां इस तरह के कंटेट सार्वजनिक तौर पर शेयर किए जाते हैं. स्नैपचैट में यूजर्स पहले से ही के जरिए एक लोकल एरिया में सार्वजनिक रुप से शेयर किए गए तस्वीरों और वीडियो को देख सकते हैं, लेकिन अब कंपनी की कोशिश है कि यूजर्स शेयर किए इन कंटेट को एक सर्च की-वर्ड से ही खोज कर देखा जा सके. ये माउंट एवरेस्ट भी हो सकता है या बॉस्केटबॉल जैसा भी हो सकता है.

Advertisement


पिछले हफ्ते फेसबुक ने अपने ऐप में फेसबुक स्टोरी फीचर को ऐड किया था, जो स्नैपचैट के ही फीचर का क्लोन था. इसके अलावा फेसबुक ने अपने सारे ऐप में Instagram Stories, Messenger Day और WhatsApp Stories को लॉन्च किया था. तो इससे उम्मीद है कि अब फेसबुक अपने ऐप्स में करेगा.

Advertisement
Advertisement