scorecardresearch
 

सरकार प्रायोजित हैकिंग के लिए माइक्रोसॉफ्ट करेगा यूजर्स को अगाह

सरकार प्रायोजित हैकिंग के लिए यूजर्स को वार्निंग देने के लिए याहू, ट्विटर के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट ने भी फैसला किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अब स्टेट स्पॉन्सर्ड हैक के बारे में यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजेगी.

Advertisement
X
माइक्रोसॉफ्ट के एकाउंट्स पर भी है सरकार की नजर
माइक्रोसॉफ्ट के एकाउंट्स पर भी है सरकार की नजर

गूगल, ट्विटर और याहू के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने यूजर्स को सरकार के प्रायोजित हैक के लिए अागाह करने का फैसला किया है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएगी.

बुधवार को कंपनी ने जारी किए अपने बयान में कहा कि वह आउटलुक मेल सहित सभी कंज्यूमर सर्विस के यूजर्स को वॉर्निंग देकर यह बताएगी कि उनके एकाउंट्स पर हैकर्स की नजर है. यानी अब जिन एकाउंट्स को सरकार के या इंडिविजुअल हैकर्स हैक करने की कोशिश करेंगे, माइक्रोसॉफ्ट उस यूजर को नोटिफिकेशन भेज कर इस बारे में जानकारी देगी.

माइक्रोसॉफ्ट ने ब्लॉग के जरिए बताया कैसे सिक्योर करें एकाउंट्स
कंपनी ने बुधवार को इस मामले में एक जिसमें कहा गया है कि हम अभी भी अपने यूजर्स को उनके एकाउंट्स हैक होने के शक पर उन्हें नोटिफिकेशन भेजते हैं. लेकिन अब हम इस बात को साफ करेंगे कि आपके एकाउंट्स पर स्टेट स्पॉन्सर्ड हैकर्स की नजर है. दरअसल, साइबर क्रिमिनल्स के मुकाबले सरकारी हैकर्स ज्यादा जटिल हैक करते हैं.

Advertisement

इसके अलावा इस ब्लॉग में कंपनी ने अपने एकाउंट्स को सिक्योर करने के तरीके भी बताए हैं. इनमें टु स्टेप वैरिफिकेशन, स्ट्रॉन्ग पासवर्ड और सॉफ्टवेयर अपडेट रखने के लिए कहा गया है.

पूर्व माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों ने उठाया था यह मुद्दा
के कर्मचारियों के मुताबिक कंपनी के एक्सपर्ट्स ने कुछ साल पहले इस बात को उठाया था कि स्टेट स्पॉन्सर्ड हैक के पीछे चीन के अधिकारियों का हाथ है पर कंपनी ने इस बारे में अपने हॉटमेल यूजर्स को कोई जानकारी नहीं दी है. इस ईमेल सर्विस का नाम अब आउटलुक है.

इस मामले के बाद जारी किए एक बयान में माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि ना तो अमेरिकी सरकार और ना ही हम, हैकर्स के सोर्स के बारे में पता लगा सकते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि हैकर्स अलग अलग देशों से एकाउंट्स को निशाना बनाते हैं.

गूगल स्टेट स्पॉन्सर्ड हैक के लिए साल 2012 से ही यूजर्स को वार्न करता आया है. कंपनी का दावा है कि फिलहाल हर महीने वह दस हजार से ज्यादा यूजर्स को वार्निंग देती है.


याहू के चीफ इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर बॉब लॉर्ड ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, 'यूजर पर स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैक होने पर हम उन्हें नोटिफिकेशन देकर बताएंगे कि उनका अकाउंट टार्गेट किया जा रहा है. इससे वे अपना डेटा और जानकारी बचा सकेंगे.' इसके अलावा उन्होंने एकाउंट को सिक्योर करने के तरीके भी बताएं हैं जिसमें टु स्टेप वेरिफिकेशन जैसे तरीके मुख्य रूप से शामिल हैं.

Advertisement


ट्विटर ने पहली बार कुछ यूजर्स को अगाह किया है कि उनका अकाउंट हैक हो सकता है. खबरों के मुताबिक माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने कई यूजर्स को वार्निंग भेज कर चेताया है कि स्टेट स्पॉन्सर एक्टर्स आपके एकाउंट को हैक कर सकते हैं.

ट्विटर ने यूजर्स को मेल करके बताया कि कंपनी को लगता है कि सरकार से जुड़े लोग कुछ ट्वि‍टर यूजर की इन्फॉर्मेशन, ईमेल एड्रेस, आईपी एड्रेस और फोन नंबर जानना चाहते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement