scorecardresearch
 

Twitter के बाद अब Yahoo ने कहा, सरकार के हैकर्स हैक कर सकते हैं अकाउंट

Yahoo ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है कि सरकार के हैकर्स यूजर्स के अकाउंट को निशाना बना सकते हैं. Yahoo यूजर्स को नोटिफिकेशन के जरिए इस बारे में अागाह करेगा.

Advertisement
X
याहू अकाउंट्स पर खतरा
याहू अकाउंट्स पर खतरा

हाल ही में ट्विटर ने कुछ यूजर्स को नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो सकता है और इसके लिए स्टेट स्पॉन्सर्ड एक्टर जिम्मेदार होंगे. उन यूजर्स में से ज्यादातर यूजर्स सिक्योरिटी एक्सपर्ट, पत्रकार और एक्टिविस्ट हैं. यानी ट्विटर ने यह माना है कि सरकार की तरफ से जानकारी जुटाने के लिए किसी खास यूजर का अकाउंट टार्गेट किया जा सकता है.

ने भी स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैक होने पर लोगों को नोटिफिकेशन देने की बात कही है. उनके मुताबिक अगर उन्हें लगेगा कि सरकार की तरफ से कोई किसी खास यूजर का अकाउंट टार्गेट हो रहा है तो उसकी जानकारी तुरंत यूजर्स को दी जाएगी.

लोगों को नोटिफिकेशन के जरिए सरकार प्रायोजित हैक के बारे में बताएगा Yahoo
याहू के चीफ इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर बॉब लॉर्ड ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, 'हम यूजर पर स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैक होने पर उन्हें नोटिफिकेशन देकर बताएंगे कि उनका अकाउंट टार्गेट किया जा रहा है, जिससे वे अपना डेटा और जानकारी बचा सकें.' इसके अलावा उन्होंने एकाउंट को सिक्योर करने के तरीके भी बताएं हैं जिसमें टु स्टेप वेरिफिकेशन जैसे तरीके मुख्य रूप से शामिल हैं.

Advertisement


की तरह याहू ने यह खुलासा नहीं किया है कि अभी तक कितने अकाउंट्स को सरकार के हैकर्स ने टार्गेट किया है. गौरतलब है कि कई ट्विटर यूजर्स ने ट्विटर द्वारा भेजे गए नोटिफिकेशन को ट्वीट किया था जिसमें लिखा था कि सरकार से जुड़े लोग आपके अकाउंट को निशाना बना सकते हैं.

देखना दिलचस्प होगा कि दुनिया की ये चार बड़ी टेक कंपनियां सरकार प्रायोजित हैक के खिलाफ और क्या कदम उठाती हैं. सिर्फ जानकारी देने से यूजर्स के मसले का हल नहीं निकलने वाला, क्योंकि यूजर्स अपना डेटा अकाउंट से खत्म भी कर लें, फिर भी कंपनी के सर्वर पर उसकी एक कॉपी सेव होती है जिसे टार्गेट करना सरकार के हैकर्स के लिए काफी आसान है.

यह भी पढ़ें -




Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement