scorecardresearch
 

मैसेजिंग एप के जरिए जल्द होगी फ्री लैंडलाइन और मोबाइल कॉलिंग

जल्द ही इंस्टैंट मैसेजिंग एप से  सिर्फ मैसेज ही नहीं बल्कि लैंडलाइन पर भी कॉल की जा सकेगी.

Advertisement
X

पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग एप जैसे व्हाट्सएप, वाइबर और स्काइप के जरिए मोबाइल और लैंडलाइन पर भी फ्री कॉलिंग की सुविधा मिल सकती है. अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और टेलीकॉम ऑपरेटर्स के बीच जल्द ही करार होगा.

हालांकि वाइबर के जरिए अभी भी लैंडलाइन पर कॉल की जा सकती है, लेकिन इसके लिए एक्सट्रा पैसे देने होते हैं. इसके अलावा कई एप ऐसे हैं जिसके जरिए एप टू एप कॉल किया जा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और के बीच किए जाने वाले इंटर कनेक्ट समझौते में चैट्स एप से लैंडलाइन या मोबाइल पर कॉल करने की बात कही गई है. इसे सरकार सहमति देती है या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

गौरतलब है कि फेसबुक की सहायक इंस्टैंट मैसेंजर एप व्हाट्सएप के दुनिया भर में 1 बिलियन यूजर्स हैं. पिछले साल इसमें वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है और अब आने की भी चर्चा है.

Advertisement

अभी यह कहना जल्दबाजी होगी की यह सर्विस पूरी तरफ फ्री होगी. कई देशों में ऐसा करने पर टेलीकॉम कंपनियों के ऐतराज के बाद ऐसा नहीं किया गया है.

Advertisement
Advertisement