scorecardresearch
 

FB की खामियां उजागर करने में भारत नंबर-1, देश के रिसर्चर्स को मिले 5 करोड़ रुपये

फेसबुक बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत सबसे ज्यादा इनाम पाने वाले भारतीय रिसर्चर्स हैं. कंपनी ने खुलासा किया है कि 2011 से अब तक भारतीय हैकर्स को लगभग 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

Advertisement
X
फेसबुक बग बाउंटी में भारत नंबर-1
फेसबुक बग बाउंटी में भारत नंबर-1

भारत में फेसबुक यूजर्स की तादाद काफी है. लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो फेसबुक सिर्फ दोस्त बनाने या इंटरटेनमेंट के लिए नहीं बल्कि इसमें खामियां उजागर करने के लिए करते हैं. कई टेक कंपनियां बग ढूंढने वाले यूजर्स को इसके लिए रिवॉर्ड देती हैं.

जहां तक फेसबुक की बात है तो इसमें खामियां निकालने में भारतीय सबसे आगे हैं. कंपनी के एक बयान से खुलासा हुआ है कि उसकी ओर से 2011 से लेकर अब तक भारतीय हैकर्स को 4.48 करोड़ रुपये बतौर इनाम दिए गए हैं.

127 देशों में नंबर-1 भारत
फेसबुक के मुताबिक कंपनी की बग बाउंटी प्राग्राम में योगदान देने पहले पायदान पर है. इसके अलावा भारत फेसबुक के बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत इनाम जीतने वाले देशों की लिस्ट में भी नंबर-1 पर काबिज है.

Advertisement

रिस्क ज्यादा होने पर मिलते हैं ज्यादा इनाम
कंपनी ने अपने बयान में कहा है, 'फेसबुक बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत बग से होने वाले रिस्क के हिसाब से लोगों को पैसे दिए जाते हैं. यानी आप बग को उसके प्रभाव पर फोकस करके बेहतर बग रिपोर्ट भेज सकते हैं.'

फेसबुक पर बग रिपोर्ट आने के कंपनी इससे होने वाले नुकसान की जांच करती है. आपको बता दें कि फेसबुक की टीम गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मोजिला के साथ हाल ही में गोवा आई थी. यहां उन्होंने भारतीय सिक्योरिटी रिसर्चर्स से मुलाकात कर उनका शुक्रिया अदा किया.

गौरतलब है कि हाल ही में बंगलुरु के एक  हैकर सिस्टम की एक खामी को उजागर किया था. इसके लिए कंपनी ने उन्हें रिवॉर्ड के तहत $15,000 (लगभग 10 लाख रुपये) दिए थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement