scorecardresearch
 

फ्लिपकार्ट ने शुरू की No Cost EMI सर्विस, बिना एक्स्ट्रा चार्ज के शॉपिंग

फ्लिपकार्ट ने एक नई सर्विस शुरू की है, इसके तहत सामान खरीदने पर लिए जाने वाले मासिक शुल्क के लिए ज्यादा पैसे नहीं लिए जाएंगे!

Advertisement
X
Flipkart की नई सर्विस
Flipkart की नई सर्विस

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को 'नो कॉस्ट ईएमआई' ऑप्शन शुरू किया. इसके तहत कस्टमर्स खरीदे जाने वाले सामान की कीमत बगैर अतिरिक्त कीमत के मासिक किस्तों में चुका सकेंगे. इसके तहत प्रोसेसिंग शुल्क, डाउन पेमेंट और ब्याज के रूप में कोई भी राशि देने की जरूरत नहीं होगी.

कंपनी के वित्तीयन सेवा के प्रमुख मयंक जैन ने कहा, 'आम आदमी के लिए खरीदारी को सस्ता बनाने की दिशा में यह पहला कदम है और इसके लिए जुड़ने में दिलचस्पी दिखाई है. इस योजना में ऑनलाइन खरीदारी में क्रांतिकारी बदलाव लाने की वैसी ही क्षमता है, जैसा हमने कुछ साल पहले कैश ऑन डिलीवरी के जरिए किया था.'

कंपनी ने इस सेवा के लिए बजाज प्रमुख कंपनियों के साथ साझेदारी की है. यह सेवा पहले कुछ खास उत्पादों और सेलर तक ही सीमित थी. इसके तहत ईएमआई चुकाने की अवधि तीन महीने से 12 महीने तक होगी.

Advertisement
Advertisement