scorecardresearch
 

ट्विटर पर अमेरिकी महिला ने लगाया IS की मदद का आरोप, मुकदमा किया दायर

अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली एक महिला ने ट्विटर के खिलाफ आईएस की मदद का मुकदमा दायर किया है. उसका दावा है कि ट्विटर के जरिए आईएस लोगों की भर्तियां कर रहा है.

Advertisement
X
ट्विटर के खिलाफ मुकदमा
ट्विटर के खिलाफ मुकदमा

फ्लोरिडा की एक महिला ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि ट्विटर द्वारा इस्लामिक स्टेट (आईएस) दुनिया भर में अपनी विचारधारा फैलाने के साथ ही नई भर्तियां भी कर रहा है. बता दें कि इस महिला का पति पिछले साल नवंबर में जॉर्डन के अम्मान में हुए आतंकवादी हमले में मारा गया था.

ट्विटर सबकुछ जानते हुए भी आईएस की मदद कर रहा है. इसी प्लेटफॉर्म के जरिए आईएस इतनी भर्तियां करने में सफल हो पा रहा है. हालांकि ट्विटर ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है.

ट्विटर के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि इस मुकदमे में कोई दम नहीं है. हालांकि उनको इस परिवार के साथ हुए हादसे के लिए बहुत दुख है.

हमारे नियमों में यह बिल्कुल साफ है कि हम किसी प्रकार के चरमपंथी समूह को बढ़ावा नहीं देते. ट्विटर पर आतंकवाद फैलाने या हिंसा को बढ़ावा देने की कोई जगह नहीं है.

Advertisement

फिल्ड्स ने अदालत से गुजारिश की है कि ट्विटर के खिलाफ आतंकवाद-रोधी कानून के तहत कार्रवाई की जाए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement