scorecardresearch
 

Airtel ने थामा Ola का हाथ, ग्राहकों को होगा बड़ा फायदा

टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनी एयरटेल ने ग्राहकों को अलग-अलग डिजिटल सर्विस प्रोवाइड करने के लिए कैब बुकिंग कंपनी ओला के साथ साझेदारी की है.

Advertisement
X
ओला-एयरटेल
ओला-एयरटेल

टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनी एयरटेल ने ग्राहकों को अलग-अलग डिजिटल सर्विस प्रोवाइड करने के लिए कैब बुकिंग कंपनी ओला के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत एयरटेल पेमेंट बैंक ग्राहकों को यात्रा के किराये के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए Ola ऐप के साथ तालमेल कायम करेगी.

इसी तरह का माईएयरटेल ऐप और एयरटेल की वेबसाइट के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकी एयरटेल प्रीपेड मोबाइल और DTH कनेक्शनों के लिए रिचार्ज और बिल भुगतान किया जा सके.

इसके अलावा, एयरटेल के रिटेल स्टोर्स इन जगहों पर लगे कियोस्क के माध्यम से उन ग्राहकों को सहायता पहुंचायेंगी जो ओला बुक कराना चाहते हैं. एयरटेल अपने 4G नेटवर्क पर ओला उपकरणों का एकीकरण भी करेगा.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि, दोनों कंपनियां मिलकर आने वाले दिनों में को एयरटेल के स्टेबल से वैल्यू एडेड सर्विस प्रोवाइड करेंगी.

Advertisement

भारती एयरटेल के MD और CEO (इंडिया और साउथ एशिया) ने कहा कि, दोनों कंपनियों के पास ताकत हैं, जो एक दूसरे की पूरक भी हैं. इससे ग्राहकों के लिए शानदार प्रोडक्ट्स बनाने में मदद मिलेगी.

इसके अलावा इस पार्टनरशिप से कैब में ओला प्ले पर इंटरटेनमेंट सूट्स भी प्रोवाइड करेगी.

Ola के सीईओ और को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने बताया कि दोनों कंपनियों की पार्टनरशिप से कंपनी और ग्राहक दोनों को सुविधा और मोबिलिटी के मामले में काफी फायदा पहुंचेगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement